Gorakhpur News: जीआईएस का लक्ष्य पूरा, 72 हजार करोड़ रुपये निवेश के मिले प्रस्ताव
उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर जिले में निवेश के लिए जो लक्ष्य मिला था वह पूरा हो गया है। अब तक करीब 72 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। 10 फरवरी को लखनऊ में आयोजित जीआइएस के उद्घाटन सत्र का गोरखपुर में सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) के तहत जिले को मिले निवेश का लक्ष्य पूरा हो चुका है। बुधवार को करीब 72 हजार करोड़ रुपये के 324 निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं।
गोरखपुर जिले को जीआईएस को लेकर 64 हजार 500 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला था। इसकी जब शुरुआत हुई तो विभाग को लग रहा था कि लक्ष्य पूरा नहीं होगा, लेकिन अलग-अलग विभागों ने इस पर काम करना शुरू किया तो यह लक्ष्य पूरा हो गया।
उद्योग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लक्ष्य पूरा करने से खुश हैं। सबसे बड़ा निवेश ग्रीन अमोनिया का है। इसके अलावा बांस से जुड़े उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे।
निवेश प्रस्तावों का विवरण
| विभाग | प्रस्तावों की संख्या | निवेश करोड़ रुपये में | रोजगार |
| यूपीसीडा | 01 | 22500 | 1500 |
| गीडा | 100 | 17311 | 45948 |
| हैंडलूम एवं टेक्सटाइल | 29 | 1241 | 6462 |
| जीडीए | 06 | 937 | 655 |
| एमएसएमई निर्यात | 80 | 1676 | 8447 |
| स्वास्थ्य विभाग | 02 | 400 | 1750 |
| सूचना विभाग | 01 | 500 | 100 |
| आबकारी | 01 | 151 | 129 |
| ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत | 08 | 2728 | 1765 |
| डेयरी विकास | 30 | 680 | 706 |
| खाद्य पूर्ति | 03 | 1930 | 150 |
| वन | 08 | 4410 | 11400 |
| परिवहन | 02 | 9115 | 9000 |
| शहरी विकास | 02 | 5500 | 2800 |
उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर जिले में निवेश के लिए जो लक्ष्य मिला था वह पूरा हो गया है। अब तक करीब 72 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। 10 फरवरी को लखनऊ में आयोजित जीआइएस के उद्घाटन सत्र का गोरखपुर में सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
प्रभारी मंत्री को पत्र देकर नई टेक्सटाइल नीति में परिवर्तन की मांग
चेंबर ऑफ इंडस्ट्री के महासचिव प्रवीण मोदी ने जिले के प्रभारी मंत्री को पत्र देकर मांग की है कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग जिनका निवेश 10 हजार करोड़ से कम है और जिनसे रोजगार 50 से कम है, उन्हें 15 प्रतिशत पूंजी उत्पादन किया जाएगा। जबकि, 10 करोड़ पूंजी निवेश से अधिक इकाइयों को, जिनसे रोजगार 50 से अधिक हैं, उन्हें 35 प्रतिशत पूंजी उत्पादन किया जाएगा।
लघु उद्योगों को जहां रोजगार 50 से कम है, पूजी उत्पादन 25 प्रतिशत होना चाहिए। नई टेक्सटाइल एवं गारमेंट नीति के नोटिफिकेशन में इसे लागू नहीं किया गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि खरीदी गई भूमि पर कोई पूंजी उत्पादन नहीं मिलेगा। इसमें परिवर्तन किया जाए, जिससे कि उद्यमियों को राहत मिल सके।