{"_id":"5e2a03b98ebc3e77ba2eabe2","slug":"girl-threat-matter-gorakhpur-city-news-gkp338388336","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में युवती को रात में मोहद्दीपुर चौराहे पर घेरा, चौकी में भागकर खुद को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में युवती को रात में मोहद्दीपुर चौराहे पर घेरा, चौकी में भागकर खुद को बचाया
Fri, 24 Jan 2020 11:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके के मोहद्दीपुर चौराहे के पास युवती को जबरन रोककर बात करने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवती बचने के लिए पुलिस चौकी की ओर भागी तब जाकर युवक फरार हुए। पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर तीन नामजद समेत 12 अज्ञात युवकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, बलवा व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, नंदानगर क्षेत्र की रहने वाली युवती गीडा के एक कॉलेज में पढ़ती है। आजमगढ़ का रहने वाला हर्षवर्धन सिंह भी उसी कॉलेज में पढ़ता है। आरोप है कि वह कई महीने से अलग-अलग नंबर से छात्रा के मोबाइल पर फोनकर परेशान करता है। बात न करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
21 जनवरी को छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। आरोप है कि मोहद्दीपुर चौराहे पर हर्षवर्धन ने अपने साथी मोहद्दीपुर निवासी उत्कर्ष श्रीवास्तव, नंदानगर निवासी अभिषेक यादव और नौ अन्य युवकों के साथ घेर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि हर्षवर्धन फोन पर बातचीत करने का दबाव बना रहा था। बात न मानने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। डरी छात्रा भागते हुए पुलिस चौकी पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। बुधवार को छात्रा के पिता ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।