{"_id":"64d545e0dc51743c2e0631a6","slug":"girl-students-molested-at-college-gate-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-269596-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महाविद्यालय गेट पर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध किया तो शिक्षकों से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महाविद्यालय गेट पर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध किया तो शिक्षकों से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन
अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़िया का मामला, कार से आए थे पांच युवक
महाविद्यालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय, जंगल कौड़िया के गेट पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे कार से आए पांच युवकों ने छात्राओं से छेड़खानी की। शिक्षकों ने मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसी बीच सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महाविद्यालय में रोजाना की तरह छात्र-छात्राओं की आवाजाही हो रही थी। सुबह करीब 11 बजे कार में सवार पांच युवक महाविद्यालय के गेट पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को रोककर किसी से गाना गाने को कहा तो किसी से कुछ और करने को। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने छात्राओं से छेड़खानी भी की। छात्राओं ने इसकी जानकारी महाविद्यालय प्रबंधन को दी।
विज्ञापन
सूचना पर कई शिक्षक गेट पर पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की कोशिश करने लगे। इस पर आरोपी, शिक्षकों से भी उलझ गए और उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसी बीच प्राचार्य ने घटना की सूचना पीपीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। आरोपी इलाके के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
मनचले महाविद्यालय गेट के पास बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणी और छेड़खानी कर रहे थे। जब उन्हें मना किया गया तो वे शिक्षकों से धक्का-मुक्की करने लगे।
- प्रो. जेपी सिंह, प्राचार्य, महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय