{"_id":"64d5ef27ab2af7c818000945","slug":"girl-students-being-molested-at-avedyanath-government-college-gate-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महाविद्यालय गेट पर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध किया तो शिक्षकों से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महाविद्यालय गेट पर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध किया तो शिक्षकों से धक्का-मुक्की
Fri, 11 Aug 2023 01:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो जंगल कौड़िया (गोरखपुर)।

Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:49 PM IST
सार
महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी सिंह ने कहा कि मनचले महाविद्यालय गेट के पास बालिकाओं के साथ रैगिंग तथा अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, जब उन्हें मना किया गया तो वे शिक्षकों से धक्का मुक्की करने लगे।
विज्ञापन
अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय, जंगल कौड़िया के गेट पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11बजे कार से आए पांच युवकों ने विद्यार्थियों की रैगिंग की। इस दौरान छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी भी की गई। गेट पर हो रही हरकतों की जानकारी मिलने पर शिक्षक बाहर आए और आरोपियों से पूछताछ की कोशिश की तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महाविद्यालय में रोजाना की तरह छात्र-छात्राओं की आवाजाही हो रही थी। सुबह करीब 11 बजे कार में सवार पांच युवक महाविद्यालय के गेट पर पहुंचे और विद्यार्थियों को रोककर रैगिंग करने लगे। किसी से गाना गाने को कहा तो किसी से कुछ और करने को। आरोप है कि इस दौरान युवक छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी भी करते रहे। छात्राओं ने इसकी जानकारी महाविद्यालय प्रबंधन को दी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पहले सब तरसे और अब ऐसे बरसे कि शहर भर की सड़कें-गलियां-मोहल्ले लबालब
विज्ञापन
सूचना पर कई शिक्षक गेट पर पहुंच गए और आरोपियों से पूछताछ की कोशिश करने लगे। इस पर आरोपी, शिक्षकों से भी उलझ गए और उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसी बीच प्राचार्य ने घटना की सूचना पीपीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। आरोपी इलाके के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी सिंह ने कहा कि मनचले महाविद्यालय गेट के पास बालिकाओं के साथ रैगिंग तथा अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, जब उन्हें मना किया गया तो वे शिक्षकों से धक्का मुक्की करने लगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महाविद्यालय में रोजाना की तरह छात्र-छात्राओं की आवाजाही हो रही थी। सुबह करीब 11 बजे कार में सवार पांच युवक महाविद्यालय के गेट पर पहुंचे और विद्यार्थियों को रोककर रैगिंग करने लगे। किसी से गाना गाने को कहा तो किसी से कुछ और करने को। आरोप है कि इस दौरान युवक छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी भी करते रहे। छात्राओं ने इसकी जानकारी महाविद्यालय प्रबंधन को दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पहले सब तरसे और अब ऐसे बरसे कि शहर भर की सड़कें-गलियां-मोहल्ले लबालब
विज्ञापन
सूचना पर कई शिक्षक गेट पर पहुंच गए और आरोपियों से पूछताछ की कोशिश करने लगे। इस पर आरोपी, शिक्षकों से भी उलझ गए और उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसी बीच प्राचार्य ने घटना की सूचना पीपीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। आरोपी इलाके के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी सिंह ने कहा कि मनचले महाविद्यालय गेट के पास बालिकाओं के साथ रैगिंग तथा अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, जब उन्हें मना किया गया तो वे शिक्षकों से धक्का मुक्की करने लगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन