फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl student returning from Chhath Ghat gang molested

हैवानियत: छठ घाट से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर; भाई की आरोपियों ने की पिटाई

Tue, 21 Nov 2023 07:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Nov 2023 07:07 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।

विज्ञापन
Girl student returning from Chhath Ghat gang molested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में बांसगांव इलाके के एक गांव में रविवार की रात छठ घाट से लौट रही हाईस्कूल की छात्रा को दो चचेरे भाइयों ने अगवा कर लिया। एक खाली मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि बहन की तलाश करते हुए जब छोटा भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

 

पुलिस ने बेहोशी की हालत में छात्रा को सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बदरा गांव निवासी चचेरे भाई दीपक और उपेंद्र पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, करीब 17 साल की छात्रा रविवार की शाम छठ पर्व में शामिल होने के लिए घाट पर गई थी। लौटते समय आरोपी चचेरे भाइयों ने उसे पकड़ लिया। अगवा करके एक खाली मकान में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेहोशी की हालत में छात्रा को छोड़कर आरोपी भागने ही वाले थे कि बहन को खोजता पीड़िता का भाई मौके पर पहुंच गया। आरोपियों ने 12 वर्षीय छात्रा के भाई की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी भाग गए। कुछ देर में छात्रा के परिजन पहुंच गए। छात्रा की हालत देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस से छात्रा को सीएचसी बांसगांव भेजा। रक्तस्राव अधिक होने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। भोर में दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

दीपक...उपेंद्र ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा घटना को याद करके कांप जा रही है। पूछने पर रोने लगती है। हर सवाल का एक ही जवाब देती है, दीपक और उपेंद्र ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। दोनों ने मेरे साथ गलत किया है। मैं चीख रही थी, रो रही थी, गुहार लगा रही थी कि छोड़ दो, लेकिन मेरी एक न सुनी। जब छोटा भाई आया तो उन्होंने उसे भी पीटा। यह कहने के बाद वह फिर फफक कर रोने लगी। मां उसे संभाल रही है, तो मासूम भाई को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि उसके परिवार के साथ क्या हो रहा है।

 

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed