{"_id":"63cfc5924b9a5627ca57e616","slug":"girl-student-molested-in-gorakhpur-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर तेजाब डालने की मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर तेजाब डालने की मिली धमकी
Tue, 24 Jan 2023 05:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:18 PM IST
सार
गीडा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि एक साल से युवक कॉलेज जाते समय रास्ते में पत्र फेंककर बात करने का दबाव बनाता है। कुछ दिन पहले कॉलेज से घर आ रही थी तो आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ हरैया तिराहे पर रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चेहरे पर तेजाब डालकर जिंदगी खराब करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां इलाके के एक पीजी कॉलेज में बीएड की छात्रा को उसके गांव का ही एक युवक पिछले एक साल से छेड़खानी कर रहा था।
वह छात्रा के रास्ते में रोककर बात करने का दबाव बनाता था। इनकार करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा था। गीडा पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी और उसके दोस्त पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम गीडा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती थाने पहुंची और प्रभारी निरीक्षक से युवक की करतूत बताई। उसने बताया कि एक साल से युवक कॉलेज जाते समय रास्ते में पत्र फेंककर बात करने का दबाव बनाता है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले कॉलेज से घर आ रही थी तो आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ हरैया तिराहे पर रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चेहरे पर तेजाब डालकर जिंदगी खराब करने की धमकी दी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी नीतिश राजभर और उसके दोस्तों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।