फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl student molested in gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर तेजाब डालने की मिली धमकी

Tue, 24 Jan 2023 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Jan 2023 05:18 PM IST
सार

गीडा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि एक साल से युवक कॉलेज जाते समय रास्ते में पत्र फेंककर बात करने का दबाव बनाता है। कुछ दिन पहले कॉलेज से घर आ रही थी तो आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ हरैया तिराहे पर रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चेहरे पर तेजाब डालकर जिंदगी खराब करने की धमकी दी।

विज्ञापन
girl student molested in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां इलाके के एक पीजी कॉलेज में बीएड की छात्रा को उसके गांव का ही एक युवक पिछले एक साल से छेड़खानी कर रहा था।
विज्ञापन


वह छात्रा के रास्ते में रोककर बात करने का दबाव बनाता था। इनकार करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा था। गीडा पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी और उसके दोस्त पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार की शाम गीडा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती थाने पहुंची और प्रभारी निरीक्षक से युवक की करतूत बताई। उसने बताया कि एक साल से युवक कॉलेज जाते समय रास्ते में पत्र फेंककर बात करने का दबाव बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले कॉलेज से घर आ रही थी तो आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ हरैया तिराहे पर रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चेहरे पर तेजाब डालकर जिंदगी खराब करने की धमकी दी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी नीतिश राजभर और उसके दोस्तों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed