फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl ran away with lover before marriage in deoria

मोहब्बत का असर: शादी से पहले प्रेमी के साथ युवती हुई फरार, मां की शिकायत पर दोनों गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 05:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सलेमपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी सलेमपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Aug 2023 05:36 PM IST
सार

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर लार थाना क्षेत्र के रोहित सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Girl ran away with lover before marriage in deoria
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लार थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने नगर की एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात युवती और उसके प्रेमी को गोरखपुर के बिछिया स्थित एक मकान से बरामद किया और कोतवाली में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली एक युवती को लार थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी रोहित सिंह उर्फ प्रियांशु बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी एक युवक से तय हो गई है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच एक अगस्त की रात में रोहित सिंह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। उसकी बेटी, युवक के झांसे में आकर घर में रखा गहना व बीस हजार नकद लेकर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मऊ के युवक का बांध पर मिला अधजला शव, हत्याकर जलाने की आशंका

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को युवक और उसके पूरे परिवार से जान का खतरा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद बुधवार की देर रात गोरखपुर के बिछिया स्थित एक मकान से युवक और युवती को बरामद किया गया।

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि युवती के मां की तहरीर पर लार थाना क्षेत्र के रोहित सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed