फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl malfeasance in Sant Kabirnagar and Padrauna of Uttar Pradesh

दो वारदातों से हिला यूपी: साढ़े चार साल की बच्ची से दरिदंगी, परिजनों को सुनाई आपबीती

Sun, 03 Dec 2023 07:50 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 03 Dec 2023 07:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पडरौना और संतकबीरनगर में दो मासूमों से दुष्कर्म की वारदातें सामने आई हैं। प्राथमिक विद्यालय से लौट रही एक पांच साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Girl malfeasance in Sant Kabirnagar and Padrauna of Uttar Pradesh
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दो मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई हैं। पहले वारदात पडरौना से है और दूसरी वारदात संतकबीरनगर से है। दोनों ही वारदातों में दो बच्चों से दरिंदगी की गई है। 

विज्ञापन

पडरौना में मासूम से दरिंदगी
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची गांव के प्राथमिक विद्यालय से घर लौट रही थी, तभी आरोपी बच्ची को बहलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। 

पुलिस पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। दोपहर करीब 2:30 बजे घर आने के बाद से बच्ची सहमी हुई थी। मां ने पूछा तो उसने रास्ते में घटी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी टुन्नू गौतम के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

संतकबीरनगर में बच्ची से दुष्कर्म
शहर के एक मोहल्ले में शनिवार की शाम एक युवक ने साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्ची की मां ने 112 नंबर पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुचे एएसपी, सीओ, और फॉरेंसिंक टीम ने बच्ची को अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन

युवक पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। मासूम की मां ने तहरीर में कहा कि उसकी बेटी शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस का 20 वर्षीय युवक उसे बहला-फुसलाकर एक खाली घर में ले गया और दुष्कर्म किया। बेटी रोते हुए घर आई और घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला युवक के घर पहुंची, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed