फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl kidnapped and gang Molested in Chiluatal area Gorakhpur

प्यार में मिला धोखा: फोन कर प्रेमी ने युवती को बुलाया घर से बाहर, दोस्त संग अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 15 May 2023 03:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 May 2023 03:59 PM IST
सार

सोमवार की सुबह 3:00 बजे के करीब गांव के पास का सागर मोबाइल पर फोन करके 21 वर्षीय बेटी को घर से बाहर बुलाया। उसके बहकावे में आकर जैसे बेटी बाहर गई, वह अपने साथी आशीष चौहान के साथ मिलकर बेटी का मुंह दबा दिया और कुछ दूर स्थित पोखरे के पास ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Girl kidnapped and gang Molested in Chiluatal area Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके में सोमवार की तड़के सुबह 3:00 बजे युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। युवती को उसके प्रेमी सागर ने घर से बाहर बुलाया और फिर अपने दोस्त आशीष संग मिलकर मुंह दबाकर घर से दूर पोखरे के पास ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


युवती ने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने थप्पड़ से मारा, युवती के बेहोश होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर घटना की जानकारी होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने की धारा में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: IGRS पर लगाई शिकायतों की झड़ी, बोला- गगहा थाने के दरोगा दिमाग के डॉक्टर हैं क्या
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलुआताल थाने में युवती की मां ने दिए तहरीर में लिखा है कि सोमवार की सुबह 3:00 बजे के करीब गांव के पास का सागर मोबाइल पर फोन करके 21 वर्षीय बेटी को घर से बाहर बुलाया। उसके बहकावे में आकर जैसे बेटी बाहर गई, वह अपने साथी आशीष चौहान के साथ मिलकर बेटी का मुंह दबा दिया और कुछ दूर स्थित पोखरे के पास ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया।

युवती छुड़ाकर भागने का प्रयास की तो थप्पड़ मारकर गाली देकर चुप करा दिया। उसके बाद पीड़िता के बेहोश हो जाने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। जब उसे होश आया तो घर आकर परिजनों से आपबीती बताई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed