फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl jumped from overbridge of Deoria city Injured

Deoria News: देवरिया शहर के ओवरब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Thu, 03 Aug 2023 08:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Aug 2023 08:51 PM IST
सार

देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज से गुरुवार की दोपहर में एक युवती ने छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Girl jumped from overbridge of Deoria city Injured
ओवरब्रिज से लड़की ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज से एक युवती बृहस्पतिवार की दोपहर में रेल लाइन पर कूद गई। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां पहले से पहुंचे परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती सुबह करीब 11 बजे अपने घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकल गई। युवती के नाराज होने पर उसका भाई कुछ दूर तक पीछा करता हुआ पहुंचा, लेकिन वह अचानक वह उसकी आंखों से ओझल हो गई। दोपहर में करीब एक बजे गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवती रेल ट्रैक के ठीक ऊपर ओवरब्रिज पर खड़ी थी। कुछ देर बाद युवती की किसी से मोबाइल पर बात हुई। इसके बाद उसने ऊपर से रेल ट्रैक के ठीक सामने छलांग लगा दी। संयोग रहा कि युवती रेल लाइन पर न गिरकर किनारे गिरी। यह देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ गए। युवती की मदद में जुट गए। कुछ लोगों ने युवती के घर वालों को इसकी जानकारी दी और ई रिक्शा से उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां पर कुछ ही देर बाद घर के लोग उसे निजी एंबुलेंस से किसी अस्पताल के लिए लेकर चले गए। युवती के साथ आए परिजन ओवरब्रिज से कूदने की घटना से इंकार करते रहे। घटना के बाद काफी संख्या में ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


ओवरब्रिज से कूदते देख दौड़ पड़े आसपास के युवा

शहर के ओवरब्रिज के नीचे सब्जी मंडी लगती है, जहां पर काफी भीड़ रहती है, लेकिन दोपहर का समय होने के कारण जिस तरफ युवती ने छलांग लगाई उस तरफ भीड़ नहीं थी। युवती ने रेल लाइन पर कूदने की मंशा से छलांग लगाई थी। सब्जी लेने जा रहे भुजौली कालोनी निवासी राणा ने बताया कि उनकी नजर अचानक ओवरब्रिज पर पड़ी तो युवती रेलिंग पर चढ़ रही थी। यह देख शोर मचाया। बैतालपुर निवासी दिनेश ने बताया कि जिला मुख्यालय आ रहा था। बाइक से अभी ओवरब्रिज पहुंचा तो देखा कि युवती कूद रही है। यह घटना देख आसपास के लोग भी सहम गए। अचानक युवती ने इस कदर छलांग लगाई कि राहगीरों को भी मौका नहीं मिला कि वह ऐसा करने से उसे रोक सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के कूदने की सूचना पर पुलिस गई थी। पर वह मौके पर नहीं मिली। पता चला कि लोग उसे अस्पताल ले गए हैं। पुलिस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर पहुंची तो परिजन अन्य अस्पताल लेकर चले गए थे।- श्रीयश कुमार त्रिपाठी, सीओ सिटी।


ओवरब्रिज के किनारों पर लगेगी जाली

आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कपरवार घाट पुल पर आत्महत्या की घटनाएं बढ़ने के कारण दोनों तरफ जाली लगवाई जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। - अखंड प्रताप सिंह, जिलाधिकारी।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed