{"_id":"61209d600cefd178eb02cf0d","slug":"girl-found-near-ramgarhtal-in-gorakhpur-died-due-to-head-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नौकायन के पास मिली युवती की सिर में चोट लगने से हुई थी मौत, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नौकायन के पास मिली युवती की सिर में चोट लगने से हुई थी मौत, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
Sat, 21 Aug 2021 11:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:59 AM IST
सार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिली जानकारी, अभी नहीं हो सकी शिनाख्त। हत्या या हादसा में उलझी पुलिस ने इस संबंध में डॉक्टर की सलाह मांगी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल स्थित नौकाविहार के पास 15 अगस्त को रोड पर पड़ी मिली युवती की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब जांच इस बिंदु पर आकर टिक गई है कि युवती की हत्या की गई या गिरकर चोट लगने से उसकी मौत हुई? पुलिस ने इस संबंध में डॉक्टर की सलाह भी मांगी है। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त की सुबह नौका विहार की ओर टहलने गए लोगों ने युवती को मृत पड़े देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। करीब 24 साल की युवती के शिनाख्त की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
नौकायन केंद्र की ओर जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं हत्या के बाद तो शव को लाकर नहीं फेंका गया। इंस्पेक्टर रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह ने बताया कि युवती की मौत सिर पर चोट लगने से होने की पुष्टि हुई है। मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही युवती की पहचान भी कर ली जाएगी।