{"_id":"5ec7adb6a7de5346a355faaa","slug":"girl-dies-due-to-electric-shock-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: दरवाजे में उतरा करंट, चपेट में आने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: दरवाजे में उतरा करंट, चपेट में आने से किशोरी की मौत
Fri, 22 May 2020 04:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 May 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के गांव गौरी जगदीश के सिसवनिया टोला में शुक्रवार की सुबह एक घर में लगे लोहे का दरवाजा खोलते समय किशोरी करंट की चपेट में आ गई। परिजन आनन-फानन दुदही सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
सिसवनिया टोला निवासी अमरनाथ पटेल के घर के लोग खेत में गए हुए थे। अमरनाथ की पुत्री सुलेखा पटेल (14) घर में खाना बना रहा थी। किसी कार्य के लिए बाहर निकलना था तो मेन गेट पर लगे लोहे के फाटक को खोलने गई।
विज्ञापन
जैसे ही किशोरी ने फाटक को हाथ लगाया कि उसमें प्रवाहित हो रहे करंट के चलते उसी में चिपक गई। कुछ ही देर में झुलसकर नीचे गिरी किशोरी को पड़ोसियों ने देखा तो शोर मचाया। घर की बिजली सप्लाई बंद कर किशोरी को दुदही सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर लेकर चले आए। बताया जा रहा है कि लोहे के फाटक के ऊपर से बिजली का तार गया हुआ था। काफी पहले से लगा तार फटक से रगड़ने की वजह से कट गया था। इसकी वजह से फाटक में करंट उतर गया था।