{"_id":"610bb9c8aad4a70b287be094","slug":"girl-died-due-to-drowning-according-to-post-mortem-report-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक डूबने से हुई थी युवती की मौत, इस हाल में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक डूबने से हुई थी युवती की मौत, इस हाल में मिला था शव
Thu, 05 Aug 2021 03:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Aug 2021 03:43 PM IST
सार
खुखुंदू के सुबिखर गांव के तालाब में मिला था शव। पिता ने पहचानने से किया था इनका।
विज्ञापन
घटनास्थल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुबिखर गांव के तालाब में मिला 24 वर्षीय युवती के शव के मामले में मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि बुधवार को दिनभर युवती की हत्या कर तालाब में शव फेंकने की चर्चा होती रही। उधर, मृतका के घरवाले भी तत्काल शव देखकर पहचानने से इनकार कर दिए थे। पुलिस एक तरफ जहां हत्या मानकर मामले की तहकीकात कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होने की बात भी दोहरा रही थी।
जानकारी के अनुसार, सुबिखर गांव के नदौली टोले के मार्ग पर स्थित तालाब में बुधवार की सुबह एक युवती का शव मिलने की खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि गांव की एक युवती दो दिनों से गायब है। पुलिस ने परिजनों से पहचान कराया तो परिजन पहले इनकार कर दिए। हांलाकि पुलिस का कहना है कि कुछ देर बाद ही फिर मृतक के भाई ने शव का शिनाख्त कर लिया।
एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि मृत इंदू (24) के भाई ने बताया कि शव फूल जाने से पहचान होने में दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को इंदू अपने पिता अलगू चौहान को दो लाख रुपये का चेक काटकर दी थी।
विज्ञापन
पिता बेटी इंदू को लेकर सोंदा स्थित एक बैंक पर रुपये निकालने पहुंचे। वहां खाते में रुपये कम होने से चेक बाउंस हो गया। इसके बाद पिता ने नाराज होकर बैंक में ही इंदू को एक थप्पड़ जड़ दिया। यह बात उसे नागवार लगी और वह घर से निकल गई। दो दिन बाद गांव के तालाब में उसका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से इंदू की मौत की पुष्टि हुई है।