फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl arrested with charas worth four crores

महराजगंज: घर में चार करोड़ की चरस रखकर बेच रही थी युवती, छापेमारी में हुई गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 12:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Oct 2021 12:10 PM IST
सार

ठूठीबारी एसएसबी को सूचना मिली कि किसुनपुर के टोला में एक घर से नेपाल से चरस लाकर उसकी बिक्री की जाती है। एसएसबी व ठूठीबारी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम छापा मारा और चार करोड़ की चरस बरामद हुई।

विज्ञापन
Girl arrested with charas worth four crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक घर से चरस बेचने की सूचना मिली। ऐसे में एसएसबी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। यहां से 10 किलो 370 ग्राम चरस बरामद हुआ। इसकी अंतराराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ 16 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन


ठूठीबारी एसएसबी के एसआई आशीष शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा किसुनपुर के टोला सोबड़ा में एक घर नेपाल से चरस लाकर उसकी बिक्री करता है। ऐसे में एसएसबी व ठूठीबारी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम छापा डाला।
विज्ञापन


वहां घर से एक प्लास्टिक के बोरे में रखा हुआ 10 किलो 370 ग्राम चरस के साथ आरोपी पूजा भारती (20) को गिरफ्तार किया गया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि आरोपी पूजा भारती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय से चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed