{"_id":"6139cae28ebc3e17183eed81","slug":"girja-devi-circling-for-determination-of-house-tax-for-40-years-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एक घंटे में दूर हुआ चार दशक का दर्द तो छलक आए आंसू, नगर निगम का चक्कर लगाकर बुजुर्ग हो गई थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एक घंटे में दूर हुआ चार दशक का दर्द तो छलक आए आंसू, नगर निगम का चक्कर लगाकर बुजुर्ग हो गई थी परेशान
Thu, 09 Sep 2021 02:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:30 PM IST
सार
मिर्जापुर पंचपेड़वा की गिरजा देवी 40 साल से हाउस टैक्स निर्धारण के लिए लगा रहीं थीं चक्कर, बुधवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह के पास पहुंचीं तो बनी बात।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह बुजुर्ग महिला गिरजा देवी को टैक्स की रसीद देते।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक घंटे में चार दशक का दर्द हुआ तो मिर्जापुर पंचपेड़वा निवासी गिरिजा देवी की आंखें छलक आईं। दरअसल 40 साल से गिरिजा देवी नगर निगम में टैक्स के मामले के निस्तारण के लिए चक्कर लगा रहीं थीं। बुधवार को जब नगर आयुक्त अविनाश सिंह के पास पहुंची और अपनी व्यथा बताई तो नगर आयुक्त ने उन्हें चाय-पानी पिलाया और मात्र एक घंटे में मामले को निस्तारित कर दिया। हाथ में टैक्स की रसीद मिलते ही गिरिजा देवी की आंखें खुशी से छलक आईं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त का काम संभालते ही अविनाश सिंह ने सभी संबंधित लिपिकों और कार्य प्रभारियों को निर्देश दिया था कि भवन के नामांतरण से लेकर टैक्स निर्धारण तक की जो भी पत्रावलियां लंबित हैं, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए। साथ में यह भी शर्त जोड़ दी कि आवेदकों को फोन करके कार्यालय बुलाएं और कार्य का निस्तारण कर अवगत कराएं। बुधवार को मिर्जापुर पचपेड़वा निवासी गिरजा देवी भी अपने हाऊस टैक्स निर्धारण के पुराने मर्ज का इलाज खोजने आई थीं।
विज्ञापन
पिछले कड़वे अनुभवों से सहमी गिरजा देवी धीमे कदमों से आयुक्त के कमरे में दाखिल हुईं। उम्र का लिहाज करते हुए आयुक्त ने सबसे पहले उन्हें आदर के साथ कुर्सी पर बैठाया और फिर लंबित प्रकरण की जानकारी ली। करीब एक घंटे के अंदर ही फाइल का सारा काम निपटाकर संबंधित लिपिक टैक्स निर्धारण का पत्र लेकर हाजिर हो गया। महिला को विश्वास ही नहीं हो रहा था जिस काम के लिए उनके जीवन का आधा से अधिक हिस्सा नगर निगम के कमरों में घूमने में निकल गया, वह एक घंटे ही निपट गया।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि सभी संबंधित लिपिकों व कार्य प्रभारियों को पहले ही निर्देशित किया गया था कि इस तरह की पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण होना चाहिए। बुधवार को गिरजा देवी का प्रकरण सामने आया तो मुझे आश्चर्य हुआ कि यह काम अभी तक कैसे लटका हुआ है। संबंधित कर्मचारी को अभी निस्तारण करने अथवा दंड भोगने को तैयार रहने को कहा गया। इसके बाद एक घंटे के अंदर ही काम निपट गया। महिला को टैक्स निर्धारण के आदेश की कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। नगर निगम से संबंधित ऐसे किसी प्रकरण को लेकर कोई नागरिक परेशान है तो वह मुझसे सीधे मिले, तुरंत समाधान मिलेगा।