{"_id":"654a0450a6734f0dd004226d","slug":"gifts-will-increase-happiness-of-diwali-decorative-items-replacing-sweets-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2023: दिवाली की खुशियां बढ़ाएंगे उपहार, मिठाइयों की जगह ले रहे सजावटी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2023: दिवाली की खुशियां बढ़ाएंगे उपहार, मिठाइयों की जगह ले रहे सजावटी सामान
Tue, 07 Nov 2023 03:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Nov 2023 03:03 PM IST
सार
विशेषज्ञों का कहना है कि सुगंधित मोमबत्तियां एरोमाथेरेपी का भी काम करती है। जो तनाव कम करने का एक तरीका है। वहीं रंग-बिरंगे दीये तथा सजावटी सामान घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
विज्ञापन
टेराकोटा के सामान की खरीदारी करती युवती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समय के साथ त्योहार पर उपहार में दी जाने वाली वस्तुओं में भी बदलाव आया है। लोग उपहार देने के लिए मिठाई की जगह सजावटी सामानों, सूखे मेवों और सुंगध वाली मोमबत्तियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में दिवाली में उपहार के जरिए खुशियां बढ़ाने के लिए बाजार भी तैयार है। सजावटी सामानों सहित कई अन्य तरह के उपहारों के बाजार सज गए हैं। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है।
सजावटी सामानों के अलावा लोग चमेली, चंदन, क्लेरी सेज, बेसिल, गुलाब, लैवेंडर कैमोमाइल आदि की सुंगध वाली मोमबत्तियों की खरीदारी कर रहे हैं। सूखे मेवे और सजावटी दीयों की बाजार भी गुलजार है। कुछ लोग बाजार से तो कई इसे ऑनलाइन मंगा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सुगंधित मोमबत्तियां एरोमाथेरेपी का भी काम करती है। जो तनाव कम करने का एक तरीका है। वहीं रंग-बिरंगे दीये तथा सजावटी सामान घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
सुगंधित मोमबत्तियां घर के माहौल का अच्छा और सकारात्मक बनाती हैं। सजावटी दीये घर की सुंदरता बढ़ाते हैं। सूखे मेवे के साथ ये दिवाली में गिफ्ट देने के नए ऑप्शन हैं। - नीतू यादव,रूस्तमपुर।
विज्ञापन
मिठाईयां जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में दिवाली में गिफ्ट के तौर पर इस तरह का सामान देना सही होता है, जो लोगों के उपयोग में आ जाए। मैं ऑनलाइन या बाजार से ऐसे गिफ्ट खरीदती हूं। - सोनिका नंदवानी,सूरजकुंड।