फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA: Land for factory shown to three companies

गीडा: तीन कंपनियों को दिखाई गई फैक्टरी के लिए जमीन

Thu, 01 Feb 2024 03:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
GIDA: Land for factory shown to three companies
आरएसपीएल, एसआईपीएल और श्री सीमेंट के प्रतिनिधि पहुंचे गोरक्षनगरी
विज्ञापन

सीबीजी का उत्पादन करना चाहती है आरएसपीएल, एसआईपीएल रेलवे से जुड़े सामान बनाती है


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए इच्छुक आरएसपीएल, एसआईपीएल और श्री सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधियों को फैक्टरी के लिए भीटी रावत, औद्योगिक गलियारा और धुरियापार में जमीन दिखा दी गई है। एसआईपीएल के प्रतिनिधि को भी धुरियापार में दूसरी जगह जमीन दिखाई जाएगी। इसी सप्ताह कुछ और कंपनियों के प्रतिनिधियों के भी आने की संभावना है।
बीते 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस समारोह में करीब 100 उद्यमियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक हुई थी। इसमें गीडा व आसपास के इलाके में नए उद्योग स्थापित करने पर चर्चा हुई थी। गीडा प्रशासन ने उद्यमियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रस्ताव मांगे थे। अब उसके लिए उपयुक्त जगह के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

इस क्रम में अदाणी समूह ने धुरियापार में करीब 60 एकड़ जमीन पसंद कर ली है। अब इसके लिए एमओयू होना है। इसके अलावा आरएसपीएल समूह गीडा के नजदीक कंप्रेस्ड बायो नेचुरल गैस (सीबीजी) का उत्पादन करना चाहती है। कंपनी को इसके लिए भीटी रावत में करीब 15 एकड़ जमीन दिखाई गई है। कंपनी की तरफ से अभी इस जगह के लिए सहमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे के लिए सामान बनाने वाली कंपनी एसआईपीएल के प्रतिनिधि को भी औद्योगिक गलियारे में जमीन दिखाई गई है। इस कंपनी को 20 एकड़ जमीन की जरूरत है। औद्योगिक गलियारे के अलावा इन्हें एक से दो दिन में धुरियापार में अदाणी समूह के बगल में ही 20 एकड़ जमीन दिखाई जाएगी। इसके अलावा श्री सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधि को भी धुरियापार में 50 एकड़ जमीन दिखाई गई है।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अब 10 फरवरी को होने की संभावना
गीडा और धुरियापार में लगने वाली फैक्टरियों के शिलान्यास, उद्घाटन, कालेसर जीरो प्वाइंट पर आवासीय योजना की लांचिंग समेत कई बड़ी कंपनियों से एमओयू के लिए गीडा में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी अभी पूरी नहीं हो पाई है। पहले यह कार्यक्रम 3 फरवरी शनिवार को संभावित था, लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता को देखते हुए अब इसके 10 फरवरी को होने की संभावना है। चूंकि अदाणी समूह के साथ एमओयू भी इसी कार्यक्रम में होना है, लिहाजा पहले से ही सारी तैयारियां चल रही हैं।

वर्जन
तीन कंपनियों को फैक्टरी लगाने के लिए जमीन दिखाई गई है। इसके अलावा कुछ अन्य कंपनियों के साथ भी वार्ता चल रही है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम में अदाणी, लुलु माॅल और दीप एसोसिएट्स समेत इन कंपनियों से भी एमओयू होने की संभावना है।

-अनुज मलिक, सीईओ गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed