फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA: 83 entrepreneurs asked for land to set up a new factory

गीडा: नई फैक्टरी लगाने के लिए 83 उद्यमियों ने मांगी जमीन

Tue, 27 Feb 2024 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
GIDA: 83 entrepreneurs asked for land to set up a new factory
स्क्रीनिंग के बाद 29 फरवरी को होगा साक्षात्कार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा के विभिन्न सेक्टरों में उद्योग स्थापित करने के लिए बड़ी संख्या में उद्यमी आगे आए हैं। पिछले महीने जमीन आवंटन की शुरू हुई प्रक्रिया के तहत 83 उद्यमियों ने आवेदन किए हैं। इसमें से करीब 40 उद्यमियों ने व्यावसायिक और शेष ने औद्योगिक क्षेत्र में जमीन मांगी है। अब इन आवेदनों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 29 फरवरी को साक्षात्कार के बाद जमीन का आवंटन होगा।
गीडा में अब तक 925 छोटी-बड़ी इकाइयों की स्थापना हो चुकी है। इसके बाद भी लगातार नई इकाइयों के लिए आवेदन आ रहे हैं। बीते जनवरी में गीडा प्रशासन ने प्लास्टिक पार्क और भीटी रावत के नजदीक बने औद्योगिक गलियारे के अलावा कालेसर जीरो प्वाइंट स्थित व्यावसायिक एरिया के भूखंड आवंटन के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना था।
विज्ञापन

सोमवार को इन आवेदनों की स्क्रीनिंग शुरू हुई। कुल मिलाकर 83 आवेदन गीडा प्रशासन को मिले हैं। आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग कर आवेदकों को साक्षात्कार के लिए सूचना भेजी जा रही है। 29 फरवरी को साक्षात्कार होगा। इसके बाद प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के पहले सप्ताह में मिल सकता है आवंटन पत्र
गीडा प्रशासन पांच या छह मार्च को फिर से मुख्यमंत्री का एक कार्यक्रम गीडा क्षेत्र में कराने की तैयारी में है। उम्मीद है कि अभी जो प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है, उसे चार मार्च से पहले पूरा कर आवंटियों को प्रमाणपत्र इसी कार्यक्रम में दिलाया जाए। इसके अलावा कुछ और फैक्टरियों के उद्घाटन व शिलान्यास का कार्यक्रम भी कराया जा सकता है।



वर्जनप्लाॅट आवंटन के लिए 20 फरवरी तक आवेदन करना था। अब आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सफल आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में आवेदक की फैक्टरी लगाने की क्षमता और तैयारियों को परखा जाता है। हमारे यहां दूसरे राज्यों से भी उद्यमियों के आवेदन आ रहे हैं।

-अनुज मलिक, सीईओ-गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed