फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ghaghara flud

घाघरा की बाढ़ में डूबने से दो बहनों की मौत

Thu, 06 Aug 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
ghaghara flud
घाघरा की बाढ़ में डूबने से दो बहनों की मौत
विज्ञापन

एमबीडी बांध की ओर जाते समय पैर फिसला, एक को बचाने में दूसरी भी डूब गई
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा (संतकबीरनगर)। मामा के साथ ननिहाल जा रहीं दो सगी बहनों की घाघरा नदी की बाढ़ में डूबने से मौत हो गई। प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव निकलवाए। दो बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

धनघटा तहसील क्षेत्र के एमबीडी बांध और घाघरा के बीच बसे 38 गांव नदी से चारों तरफ से घिर गए हैं। दोपहर करीब दो बजे बाढ़ प्रभावित गांव गायघाट दक्षिणी निवासी तीरथ की दस वर्षीय बेटी ज्योति और आठ वर्षीय बेटी शांति ननिहाल जाने के लिए मामा के साथ पानी के बीच से होकर पैदल एमबीडी बांध की तरफ जा रही थीं। तीनों लोग तिघरा गांव के करीब पहुंचे थे कि तभी शांति का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चली गई। छोटी बहन को बचाने के प्रयास में बड़ी बहन ज्योति भी गहरे पानी में फंस गई। दोनों बहनों को डूबते देखकर मामा के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर बांध पर मौजूद लोग पहुंचे और लापता दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर एसडीएम प्रमोद कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बहनों की तलाश कराई। थोड़ी देर बाद गोताखोरों ने घाघरा की बाढ़ में डूबी दोनों सगी बहनों के शव बाहर निकाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed