{"_id":"6807dd98190a5087eb043ad1","slug":"get-the-soil-filling-work-completed-in-three-days-commissioner-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-910516-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में पूरा कराएं मिट्टी भराई का काम : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में पूरा कराएं मिट्टी भराई का काम : कमिश्नर
विज्ञापन
- लिंक एक्सप्रेस के निर्माण कार्यों का कमिश्नर और डीएम ने किया निरीक्षण
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने डीएम कृष्णा करुणेश के साथ लिंक एक्सप्रेसवे पर सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है, जल्द ही इसको पूर्ण कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने मिट्टी भराई का कार्य तीन दिन में हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिए। सर्विस लेन का कार्य भी यथा शीघ्र पूरा कराने के लिए निर्देशित किया।
लिंक एक्सप्रेसवे का काम 31 दिसंबर को पूरा होना था। दिसंबर के पहले सप्ताह में सरयू नदी कम्हरिया घाट के पास तेजी से कटान करने लगी, जिससे नए बने पुल व सड़क के वजूद पर ही खतरा मंडराने लगा। आनन-फानन यूपीडा बोड की बैठक बुलाकर नदी की धारा मोड़ने व अन्य बचाव कार्य के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर बचाव कार्य शुरू कराया गया। साथ ही इस सड़क को पूरा करने का लक्ष्य भी तीन महीने के लिए बढ़ा दिया। लेकिन, 31 मार्च को भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया। पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम में गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिंक एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन कराने की तैयारी शुरू करने के निर्देश प्रशासन को दिए ऐ।
मंगलवार दोपहर में कमिश्नर की अगुवाई में पूरा प्रशासनिक अमला कम्हरिया घाट पहुंचा। वहां मौजूद सेतु निगम के अफसरों से पुल पर चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली गई। अभियंता ने बताया कि कार्य पूरा होने में कुछ और वक्त लगेगा। यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर पीपी वर्मा ने बताया कि इस सड़क के स्टार्टिंग प्वाइंट पर जैतपुर के सामने जो कार्य कराना था, वह पूरा हो चुका है। इंटरचेंज का भी काम हो गया है। करीब दो किलोमीटर सर्विस लेन का काम प्रगति पर है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था ने हरनही के पास आने वाली बाधाओं से अवगत कराया, जिस पर कमिश्नर ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें। इस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर एमडी यूपीडा संजय अग्रवाल, एडीएम (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।