फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   germany embassy appreciates gorakhpur police

गर्व: जर्मनी दूतावास ने की गोरखपुर पुलिस की सराहना, ये है बड़ी वजह

Wed, 08 Sep 2021 09:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Sep 2021 09:22 AM IST
सार

जर्मन दूतावास के सराहना करने पर एसएसपी ने भी तारीफ की और उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, सिपाही सालेश चंद्र, फिरोज अंसारी, सुनील यादव को प्रसंशा पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
germany embassy appreciates gorakhpur police
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में नशीले पदार्थ की तस्करी में बंद जर्मन नागरिक मैनफ्रेड की आगे की सजा जर्मनी में काटने के फैसले के बाद उसे सुरक्षित जर्मन एस्कार्ट तक सौंपने वाली पुलिस टीम की सराहना की गई है। जर्मन दूतावास के सराहना करने पर एसएसपी ने भी तारीफ की और उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, सिपाही सालेश चंद्र, फिरोज अंसारी, सुनील यादव को प्रसंशा पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंडलीय कारागार गोरखपुर में 2015 से बंद मैनफ्रेड को गृह मंत्रालय के सक्षम प्राधिकारी द्वारा आगे की सजा अपने देश में काटने के लिए भरत से जर्मनी स्थानांतरित करने की मंजूरी दी गई थी। कैदी को पुलिस टीम 11 अगस्त को नई दिल्ली में जर्मन पुलिस के सुपुर्द की थी।

विज्ञापन

 

सजगता और सावधानी के साथ जर्मन नागरिक को जर्मन एस्कार्ट अधिकारियों को सुरक्षित सौंप दिया गया था। इस पर जर्मनी दूतावास द्वारा उप्र पुलिस की सराहाना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed