फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Genetic testing facility to be available at AIIMS from next month; cytogenetics lab to become operational.

Gorakhpur News: एम्स में अगले माह से मिलेगी जेनेटिक जांच की सुविधा, साइटोजेनेटिक्स लैब होगी शुरू

Sun, 12 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 12 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Genetic testing facility to be available at AIIMS from next month; cytogenetics lab to become operational.
गोरखपुर। एम्स के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. हेमंत कुमार और कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि अगस्त के पहले हफ्ते में साइटोजेनेटिक्स लैब शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को जेनेटिक जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

एम्स के दोनों शीर्ष अधिकारी संस्थान के सातवें स्थापना दिवस पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने संस्थान की अब तक की उपलब्धियों के साथ ही भावी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्वक इलाज है। इसी के तहत कैंसर मरीजों को कम लागत में उपचार उपलब्ध कराने के लिए लीनियर एक्सेलेरेटर और ब्रैकीथेरेपी सेवाएं शुरू की गई हैं। हृदय रोगियों के लिए ट्रेडमिल टेस्ट की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरी डिजिटल एक्स-रे मशीन शुरू होने के बाद अब दोनों मशीनें 24 घंटे संचालित हो रही हैं और प्रतिदिन लगभग 400 लोगों का एक्स-रे किया जा रहा है। रक्त कैंसर की उन्नत जांच के लिए फ्लो साइटोमेट्री मशीन की स्थापना प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सीएसआर के तहत थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन भी जल्द स्थापित होगी। ओपीडी में स्मार्ट कार्ड आधारित कैशलेस व्यवस्था लागू की गई है। अब 200 रुपये तक की सभी पैथोलॉजी जांचें निशुल्क कर दी गई हैं। कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर कीमोथेरेपी सेवा और ओपीडी में टोकन डिस्प्ले सिस्टम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हेमंत कुमार व डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि पीडियाट्रिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, एंडोक्रिनोलॉजी, यूरोलॉजी, बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। अन्य विभागों में भर्ती प्रक्रिया जुलाई में प्रस्तावित है। ऑटोइम्यून रोगियों के लिए थैरेप्यूटिक प्लाज्मा एक्सचेंज, उत्तर प्रदेश का दूसरा येलो फीवर टीकाकरण केंद्र, आईयूआई एवं लेवल-1 बांझपन उपचार, आधुनिक शवगृह और निजी वार्ड जैसी नई सेवाएं भी शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed