{"_id":"63aaa613916fc43eaf186500","slug":"general-manager-met-cm-yogi-discussed-redevelopment-of-railway-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम योगी से मिले महाप्रबंधक, रेलवे जंक्शन के पुनर्विकास पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम योगी से मिले महाप्रबंधक, रेलवे जंक्शन के पुनर्विकास पर हुई चर्चा
Tue, 27 Dec 2022 01:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:31 PM IST
सार
महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात की फोटो और सूचना ट्वीट करके साझा की है। महाप्रबंधक ने गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास के लिए कंसल्टेंसी एजेंसी (सलाहकार संस्था) नामित करने की सूचना भी दी। साथ ही प्रस्तावित कार्ययोजना के बार में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात करते पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास पर चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने स्टेशन को सिटी सेंटर बनाने के लिए प्रस्तावित योजनाएं साझा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने महाप्रबंधक को कुछ अहम सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात की फोटो और सूचना ट्वीट करके साझा की है। महाप्रबंधक ने गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास के लिए कंसल्टेंसी एजेंसी (सलाहकार संस्था) नामित करने की सूचना भी दी। साथ ही प्रस्तावित कार्ययोजना के बार में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
बता दें, गोरखपुर जंक्शन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। स्टेशन न सिर्फ विश्वस्तरीय दिखेगा, बल्कि सुविधाएं भी उच्चस्तरीय होंगी। रेलवे स्टेशन क्षेत्रीयता, धार्मिकता और आध्यात्मिकता की पहचान का अहसास भी कराते रहेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर के मुख्य द्वार का निर्माण ऐसा होगा कि प्रवेश करते ही पूर्वांचल के माटी की खुशबू यात्रा से पहले ही यात्रियों के मन मस्तिष्क को तरोताजा कर देगी। इसके अलावा रूफ प्लाजा बनेगा, जिसमें ऊपर शापिंग कांप्लेक्स, मनोरंजन के सामान, खानपान के रेस्टोरेंट आदि की व्यवस्था होगी और नीचे पटरियों पर ट्रेनें दौड़ेंगी।
इसके लिए कंसल्टेंसी एजेंसी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का खाका तैयार करेगी। वह स्टेशन परिसर की खाली भूमि पर रेलवे के लिए कामर्शियल उपयोग की योजना बनाएगी। आय और व्यय का आंकलन करेगी, जिससे रेलवे की आमदनी के साथ आवागमन करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकें।