{"_id":"5e7daaae8ebc3e76d4527353","slug":"geeta-press-will-deliver-door-to-door-ratio-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur LockDown: कोरोना की जंग में गीता प्रेस भी हुआ शामिल, खास तरीके से करेगा लोगों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur LockDown: कोरोना की जंग में गीता प्रेस भी हुआ शामिल, खास तरीके से करेगा लोगों की मदद
Fri, 27 Mar 2020 01:54 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में धार्मिक संस्थाओं में से एक गोरखपुर का प्रसिद्ध गीता प्रेस भी शामिल हो गया है। गीता प्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता बहुत ही किफायती दाम पर घर-घर सामान पहुंचाएंगे। गीता प्रेस ट्रस्ट ने जो दर निर्धारित किया है वह शासन द्वारा निर्धारित दर से भी कम है।
शुक्रवार को गीता प्रेस ट्रस्ट की ओर से लोगों के घर-घर सामान पहुंचाने की शुरुआत कर दी गई। इसके लिए गीता प्रेस सेवा दल ने दो मोबाइल नंबर 9065859935 और 7985114012 भी जारी किए हैं। गीता प्रेस के ट्रस्टी ईश्वर प्रसाद पटवारी ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था गीता प्रेस रोड, शेषपुर, दीवान, दयाराम बसंतपुर, हांसुपुर और मिर्जापुर के लिए की गई है।
इन नंबरों पर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आर्डर नोट कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस अपने स्थापना वर्ष से हैं नो प्रॉफिट नो लॉस के सिद्धांत पर काम करता है, इसी उद्देश्य से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में गीता प्रेस ट्रस्ट अपनी पूरी भागीदारी निभाएगा।

Trending Videos
सामानों का दाम किया गया है निर्धारित
- आटा - 10 किलोग्राम 250 रुपये
- चावल- 1 किलोग्राम- 30 रुपये
- अरहर दाल- 1 किलोग्राम- 85 रुपये
- चीनी 40 रुपये प्रति किलो
- नमक (अंकुर) 10 रुपये
- रिफाइन बेस्ट चॉइस 1 लीटर ₹100
- सरसों तेल बैल कोल्हू 1 लीटर ₹105
- टमाटर ₹20
- ढाई सौ ग्राम हरी मिर्च 100 ग्राम अदरक और दो नींबू ₹25