{"_id":"6131ea8dad82d713f22e3121","slug":"gda-will-pass-map-of-houses-of-air-force-station-area-by-setting-up-camp-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र के मकानों का मानचित्र कैंप लगाकर पास करेगा जीडीए, लोगों से अपील कर रहा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र के मकानों का मानचित्र कैंप लगाकर पास करेगा जीडीए, लोगों से अपील कर रहा प्राधिकरण
Fri, 03 Sep 2021 02:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:57 PM IST
सार
कॉलोनियों में मुनादी कराकर दी विशेष कैंप की जानकारी, मानचित्र को पास कराने की अपील कर रहा प्राधिकरण।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में एयरफोर्स स्टेशन के आसपास नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा 900 से घटाकर 100 मीटर करने के बाद अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) वहां रहने वालों को मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए अपील कर रहा है। लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण की तरफ से चार सितंबर यानी शनिवार को नीना थापा आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे से शिविर लगाया जाएगा। इसमें घर का मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए आवेदन दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
गुरुवार को एयरफोर्स स्टेशन के आसपास की कॉलोनियों में जीडीए ने मुनादी कराकर लोगों को कैंप की जानकारी देने के साथ ही मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए भी अपील किया।
विज्ञापन
कैंप में एयरफोर्स स्टेशन के आसपास पहले निर्माण कराए गए घरों का भी शमन शुल्क जमा कर मानचित्र स्वीकृत कराया जा सकेगा। इसी तरह जिनके निर्माण कार्य चल रहे हैं वह भी मानचित्र स्वीकृत करा सकते हैं। कैंप में लोगों को आवेदन करने की जानकारी देने के साथ ही आवेदनपत्र लिए जाएंगे। साथ ही लोगों को मानचित्र स्वीकृत कराकर अनाधिकृत निर्माण से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर में जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह भी मौजूद रहेंगे। गुरुवार को अधीक्षण अभियंता आरएस दिवाकर के नेतृत्व में जीडीए की टीम सिंघड़िया टुकड़ा नंबर एक एवं दो, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो, दरगाहिया ,सैनिक कुंज ,नंदा नगर, सैनिक विहार में पहुंची तथा मुनादी कराकर लोगों से मानचित्र पास करवाने की अपील की। टीम में अवर अभियंता सत्य प्रकाश चौधरी, रामेश्वर दुबे, रमापति वर्मा, यशवंत सिंह आदि शामिल रहे।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि एयरफोर्स स्टेशन की चहारदीवारी से 100 मीटर के बाहर निर्माण करा चुके या निर्माण की तैयारी करने वाले लोगों का प्राथमिकता के आधार पर मानचित्र पास किया जाएगा। लोगों की सहूलियत के लिए ही चार सितंबर को नीना थापा आईटीआई परिसर में शिविर लगाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि इस कैंप में आकर मानचित्र के लिए आवेदन करें ताकि उन्हें अनाधिकृत निर्माण से छुटकारा मिल सके।