{"_id":"63d4d2c48bf94e66cf57744b","slug":"gda-will-change-the-face-of-71-schools-with-10-15-crores-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 10.15 करोड़ से 71 स्कूलों की सूरत बदलेगा GDA, शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 10.15 करोड़ से 71 स्कूलों की सूरत बदलेगा GDA, शासन को भेजा प्रस्ताव
Sat, 28 Jan 2023 01:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Jan 2023 01:16 PM IST
सार
शासन की ओर से एक स्कूल को आधुनिक बनाने के लिए औसतन 31.11 लाख रुपये खर्च आंका गया है। स्मार्ट स्कूल के आगणन को दो भाग में बनाया गया है। पहले भाग में प्रति स्कूल 14.29 लाख और दूसरे भाग में 16.82 लाख रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण, जिले के 71 प्राथमिक विद्यालयों का 10.15 करोड़ रुपये की धनराशि से कायाकल्प करेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत धन की स्वीकृति के लिए शासन को आगणन भेजा है।
विज्ञापन
शासन की ओर से एक स्कूल को आधुनिक बनाने के लिए औसतन 31.11 लाख रुपये खर्च आंका गया है। स्मार्ट स्कूल के आगणन को दो भाग में बनाया गया है। पहले भाग में प्रति स्कूल 14.29 लाख और दूसरे भाग में 16.82 लाख रुपये खर्च होने हैं। प्राधिकरण ने अभी पहले भाग के मुताबिक आगणन तैयार कराया है जिनमें 71 प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प पर प्रति विद्यालय 14.29 लाख रुपये के हिसाब से 10.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
इन स्कूलों की कक्षाओं को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित करने के लिए प्राधिकरण ने आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक से सीएसआर फंड भी उपलब्ध कराने की अपील की है। जिस पर बैकों ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर के प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।