फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA launches cleanliness drive to curb plastic waste in the lake.

Gorakhpur News: रामगढ़ताल की सफाई के लिए लगाई गईं 15 नावें और 100 मजदूर

Mon, 20 Jul 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
GDA launches cleanliness drive to curb plastic waste in the lake.
गोरखपुर। रामगढ़ताल की स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने व्यापक अभियान शुरू किया है। भारी बारिश के बाद नाले के रास्ते ताल में पहुंचे प्लास्टिक कचरे और मलबे की सफाई के लिए प्राधिकरण ने 100 श्रमिकों और 15 नावों को मैदान में उतार दिया है। युद्धस्तर पर चल रहे अभियान के तहत ताल से कचरा निकालकर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के अनुसार, पैडलेगंज पुलिया से होकर रामगढ़ताल में गिरने वाले नाले के माध्यम से प्लास्टिक और मलबे को रोकने के लिए चार माह पहले जाली लगाई गई थी। इससे ताल में कचरा पहुंचने पर काफी हद तक रोक लगी थी लेकिन बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए पानी के सुचारू बहाव के लिए जाली को हटाना पड़ा। जाली हटने के बाद नाले के रास्ते कुछ प्लास्टिक कचरा और मलबा ताल में पहुंचने लगा। स्थिति को देखते हुए जीडीए ने तत्काल सफाई अभियान शुरू कर दिया। ताल की निगरानी और सफाई व्यवस्था के लिए पांच स्थानों पर पांच अवर अभियंताओं और 10 तकनीशियनों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

ओएसडी प्रखर उत्तम, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों द्वारा अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। स्थायी समाधान के लिए पैडलेगंज पुलिया पर गेटनुमा जाली, फ्लोटिंग वेटलैंड और ट्रैश बैरियर जैसे आधुनिक उपकरण लगाने की तैयारी कर रहा है, जिससे भविष्य में बारिश के दौरान जल निकासी सुचारू रहे और रामगढ़ताल स्वच्छ बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed