{"_id":"5ea9395f9b722471644a45ef","slug":"gda-fixed-date-for-flat-registration-in-patrakarpuram-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारपुरम: फ्लैट के लिए पंजीकरण की तय की गई तारीख, इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारपुरम: फ्लैट के लिए पंजीकरण की तय की गई तारीख, इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
Wed, 29 Apr 2020 01:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
GDA
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच दफ्तर खुलने के साथ ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने गति पकड़ ली है। मानबेला में निर्माणाधीन पत्रकारपुरम के लिए प्राधिकरण ने पंजीकरण की तारीख तय कर दी है। मानबेला में निर्माणाधीन पत्रकारपुरम के लिए पिछले साल हुए डिमांड सर्वे में जिन आवेदकों ने 10 हजार रुपये जमा किए थे उन्हें एक मई से 30 मई तक पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है।
आवेदक फ्लैट की लागत की 10 फीसदी राशि जमा करा पंजीकरण करा सकेंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि आवेदकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करने का विकल्प दिया गया है। जल्द ही लाटरी की तारीख भी तय कर दी जाएगी। इसके बारे में प्राधिकरण की वेबसाइट www.gdagkp.org पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
1200 डिफाल्टरों के लिए ओटीएस योजना
उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि ओटीएस योजना को लेकर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। शासन द्वारा सभी श्रेणी के आवंटियों के लिए वन टाइम सेटेलमेंट (ओटीएस) योजना छह मार्च से लागू है।
विज्ञापन
इसके तहत सभी डिफाल्टर आवंटियों से साधारण ब्याज, जो संपत्तियों के आवंटन के समय किस्तों के निर्धारण पर लागू ब्याज दर के बराबर होगा एवं किसी प्रकार का दंड ब्याज नहीं लिया जाएगा। इसके लिए www.gdagkp.org या आवास बंधु की वेबसाइट www.awasbandhu.in के होम पेज के लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
इसके अलावा प्राधिकरण के कार्यालय में मोबाइल नंबर 9628372036, 9628372025, 9452110939 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्राधिकरण में करीब 1200 डिफाल्टर हैं। सभी को फोन कर इस योजना की जानकारी दी जा रही है।