फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA fixed date for flat registration in Patrakarpuram gorakhpur

पत्रकारपुरम: फ्लैट के लिए पंजीकरण की तय की गई तारीख, इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

Wed, 29 Apr 2020 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Apr 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
GDA fixed date for flat registration in Patrakarpuram gorakhpur
GDA - फोटो : Social media
लॉकडाउन के बीच दफ्तर खुलने के साथ ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने गति पकड़ ली है। मानबेला में निर्माणाधीन पत्रकारपुरम के लिए प्राधिकरण ने पंजीकरण की तारीख तय कर दी है। मानबेला में निर्माणाधीन पत्रकारपुरम के लिए पिछले साल हुए डिमांड सर्वे में जिन आवेदकों ने 10 हजार रुपये जमा किए थे उन्हें एक मई से 30 मई तक पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


आवेदक फ्लैट की लागत की 10 फीसदी राशि जमा करा पंजीकरण करा सकेंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि आवेदकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करने का विकल्प दिया गया है। जल्द ही लाटरी की तारीख भी तय कर दी जाएगी। इसके बारे में प्राधिकरण की वेबसाइट  www.gdagkp.org पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन


1200 डिफाल्टरों के लिए ओटीएस योजना
उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि ओटीएस योजना को लेकर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। शासन द्वारा सभी श्रेणी के आवंटियों के लिए वन टाइम सेटेलमेंट (ओटीएस) योजना छह मार्च से लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत सभी डिफाल्टर आवंटियों से साधारण ब्याज, जो संपत्तियों के आवंटन के समय किस्तों के निर्धारण पर लागू ब्याज दर के बराबर होगा एवं किसी प्रकार का दंड ब्याज नहीं लिया जाएगा। इसके लिए   www.gdagkp.org या आवास बंधु की वेबसाइट www.awasbandhu.in के होम पेज के लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।


इसके अलावा प्राधिकरण के कार्यालय में  मोबाइल नंबर  9628372036, 9628372025, 9452110939 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्राधिकरण में करीब 1200 डिफाल्टर हैं। सभी को फोन कर इस योजना की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed