फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA demolishes illegal plotting of 13 acres

Gorakhpur News: जीडीए ने 13 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग को कराया ध्वस्त

Fri, 02 Jan 2026 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
GDA demolishes illegal plotting of 13 acres
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के आदेश पर शुक्रवार को प्रभारी/विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम कुसमी कोठी, मतौनी बलुआ टोला, ग्राम मतौनी, प्रगति विहार और ग्राम बहरामपुर में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा कराई गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। कुल लगभग 13 एकड़ भूमि को अवैध प्लाटिंग से मुक्त कराया गया। जीडीए ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस अभियान में अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता, सहायक अभियंता धर्मेश, अभियंता राज बहादुर सिंह सहित अवर अभियंता धर्मेंद्र गौड़ और प्रभात कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed