{"_id":"61be062fcbd711005370553e","slug":"gda-assistant-law-officer-terminated-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जीडीए के सहायक विधि अधिकारी की सेवा समाप्त, इस वजह से हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जीडीए के सहायक विधि अधिकारी की सेवा समाप्त, इस वजह से हुई कार्रवाई
Sat, 18 Dec 2021 09:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Dec 2021 09:32 PM IST
सार
उपाध्यक्ष ने अपने आदेश में लिखा है कि सहायक विधि अधिकारी के खिलाफ काफी शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं। इनकी कार्य प्रणाली भी प्राधिकरण हित में नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में संविदा पर तैनात सहायक विधि अधिकारी राकेश मोहन गुप्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है। इससे पहले भी दो बार उनकी सेवा समाप्त की जा चुकी है, मगर कुछ दिनों बाद बहाल कर दिए गए । इस बार एक माफिया के पक्ष में गलत तरीके से आदेश के प्रयास में उन पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक महानगर में एक जमीन के नामांतरण के मामले में राकेश मोहन गुप्ता से विधिक राय मांगी गई थी। सही राय देने के बजाय सहायक विधि अधिकारी ने माफिया को लाभ पहुंचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इससे जुड़ी फाइल बिना संपत्ति विभाग के पास भेजे, सीधे उच्च अधिकारियों से हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। इस बीच शिकायत पर मामला पकड़ में आ गया। उपाध्यक्ष ने अपने आदेश में लिखा है कि सहायक विधि अधिकारी के खिलाफ काफी शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं। इनकी कार्य प्रणाली भी प्राधिकरण हित में नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
ऐसी कार्य प्रणाली को देखते हुए, सहायक विधि अधिकारी को सेवा में बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं दिखाई पड़ता है, इसलिए संविदा अवधि समाप्त करते हुए, इन्हें सेवा से पृथक किया जाता है। इस सिलसिले में राकेश मोहन गुप्ता का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।