{"_id":"606d66ee87e92845560425bd","slug":"gda-alert-for-water-logging-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जीडीए ने शुरू की जलभराव से बचाव की तैयारी, शहरवासियों को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जीडीए ने शुरू की जलभराव से बचाव की तैयारी, शहरवासियों को नहीं होगी परेशानी
Wed, 07 Apr 2021 01:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
नालों का निरीक्षण करते जीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अपनी कॉलोनियों के लोगों को जलभराव से राहत पहुंचाने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को जीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार, सचिव राम सिंह गौतम ने अभियंताओं की टीम के साथ तारामंडल क्षेत्र की सभी कॉलोनियों के नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ निर्माणाधीन नालों का काम धीमा पाए जाने पर उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी नालों की सफाई का काम जल्द शुरू कराने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो नाले निर्माणाधीन हैं या जहां मरम्मत करानी है, उसे जल्द पूरा किया जाए। उपाध्यक्ष ने बौद्ध संग्रहालय से विवेकपुरम, बुध विहार पार्टी सी, गायघाट रेगुलेटर, सहारा स्टेट के करीब बने पुल, सिद्धार्थ एन्क्लेव और गौतम विहार तक नालों का निरीक्षण कर पानी का बहाव देखा। उन्होंने बुद्ध विहार पार्ट सी के पास स्थित तालाब की भी सफाई कराने का निर्देश दिया।

जीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि तारामंडल क्षेत्र स्थित प्राधिकरण की कॉलोनियों से होकर गुजरने वाले नालों का निरीक्षण किया गया है। कुछ नालों में पानी का बहाव पूरी तरह से नहीं हो रहा है। उसकी सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माणाधीन नालों का काम जल्द पूरा कराने व सभी नालों की सफाई कराने के लिए कहा गया है ताकि बारिश में लोगों को दिक्कतें न हों।
विज्ञापन