गौरव संग्रहालय: गोरखपुर में पांच माह से चल रही टेंडर की प्रक्रिया, शुरू नहीं हो सका निर्माण
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गौरव संग्रहालय के लिए बजट की पहली किस्त जारी हो चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसके निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल के लोगों को बुद्ध-वैदिक काल से जुड़ी स्थानीय कला, संस्कृति, वास्तु कला और शिल्प के माध्यम से गौरव का एहसास कराने के लिए शहर के बीच प्रस्तावित गौरव संग्रहालय के लिए बजट मिले पांच महीने हो गए, लेकिन अबतक इसके निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका।
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में 20.16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव संग्रहालय के निर्माण के लिए बजट की पहली किस्त 5.80 करोड़ रुपये जुलाई 2023 में जारी कर दी गई थी। इसके बाद से ही टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अबतक पूरी नहीं हो सकी है।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 1.6 एकड़ क्षेत्र में तीन तल के इस संग्रहालय में भित्तिचित्र, मूर्तिकला, चित्रकला आदि का उपयोग होगा। संग्रहालय में गोरखपुर और आसपास की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती कुल सात गैलरियां होंगी। प्रदर्शन प्रत्यक्ष और डिजिटल दोनों माध्यम से किए जाने की योजना है।
सभी गैलरियां दूसरे और तीसरे तल पर होंगी। प्रथम तल पर एक लघु प्रेक्षागृह होगा, जिसमें करीब 500 दर्शक बैठकर किसी कार्यक्रम को देख सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए भूमितल पर लाइब्रेरी, कैफेटेरिया, डाॅरमेंट्री, कांफ्रेंस हाॅल, पार्किंग आदि की भी व्यवस्था होगी।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गौरव संग्रहालय के लिए बजट की पहली किस्त जारी हो चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसके निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।