फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Garment Park in Gorakhpur 60 entrepreneurs of readymade garments will get plot

गारमेंट पार्क: रेडीमेड गारमेंट के 60 उद्यमियों को मिलेगा प्लॉट, जल्द विज्ञापन जारी करेगा गीडा प्रशासन

Sun, 15 Aug 2021 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Aug 2021 10:18 AM IST
सार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) अगले सप्ताह विज्ञापन जारी करेगा। 

विज्ञापन
Garment Park in Gorakhpur 60 entrepreneurs of readymade garments will get plot
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गारमेंट पार्क में प्राथमिक चरण में 60 उद्यमियों को 500 से 1000 वर्गमीटर जमीन मिल सकती है। इसके लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) अगले सप्ताह विज्ञापन जारी करेगा। वहीं, औद्योगिक गलियारा में बनने वाले गारमेंट पार्क के लिए जो जमीन अब तक किसानों से गीडा प्रशासन को ट्रांसफर नहीं हो सकी है, उसके लिए गीडा प्रशासन ने आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन


एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत जिले से टेराकोटा के अलावा रेडीमेड गारमेंट को भी शामिल किया गया है। इसके तहत फ्लैटेड फैक्ट्री के अलावा भीटी रावत इलाके में गारमेंट पार्क बनाया जाएगा। गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि रेडीमेड गारमेंट उद्यमियों की आवश्यकता को देखते हुए भीटी रावत में 500 से 1000 वर्ग मीटर आकार के प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। ऐसे 60 से 62 प्लॉट हो सकते हैं। आवंटन के लिए दो से तीन दिन में इसके लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


नवंबर में फ्लैटेड फैक्ट्री का हो सकता है शिलान्यास
गीडा सेक्टर में फ्लैटेड फैक्ट्री बनाई जाएगी। प्रस्तावित फैक्ट्री के लिए केंद्रीय टीम की हरी झंडी मिल गई है। गीडा सीईओ ने बताया कि प्रस्ताव केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग को भेजा जा चुका है। एमएसएमई डिपार्टमेंट से दो से ढाई महीने में स्वीकृति मिल सकती है। स्वीकृति मिलने से पहले ही नवंबर में फ्लैटेड फैक्ट्री का शिलान्यास कराने की कोशिश रहेगी। यह फ्लैटेड फैक्ट्री पौने तीन एकड़ (10800 वर्ग मीटर) में बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीडा दिवस पर शिलान्यास करने का आग्रह
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गीडा दिवस (30 नवंबर) के मौके पर गारमेंट पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री का शिलान्यास करने का आग्रह किया गया है। गीडा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए धन्यवाद भी दिया गया। शनिवार को चेंबर के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया एवं पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से भीटी रावत में बनने वाले गारमेंट पार्क और गीडा में बनने वाली फ्लैटेड फैक्ट्री का गीडा दिवस के मौके पर शिलान्यास करने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed