{"_id":"613a72e08ebc3e847a374dca","slug":"garakhpur-garment-park-now-apply-till-30-gorakhpur-city-news-gkp4085815119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर गारमेंट पार्क: अब 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, इस खास वजह से बढ़ाई गई अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर गारमेंट पार्क: अब 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, इस खास वजह से बढ़ाई गई अंतिम तिथि
Fri, 10 Sep 2021 09:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:52 AM IST
सार
अंतिम तिथि 10 सितंबर तक प्लॉटों के आवंटन के लिए कम आवेदन आने को देखते हुए गीडा सीईओ ने इस संबंध में निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के भीटी रावत में गारमेंट पार्क के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। अंतिम तिथि 10 सितंबर तक प्लॉटों के आवंटन के लिए कम आवेदन आने को देखते हुए गीडा सीईओ ने इस संबंध में निर्णय लिया है।
दरअसल गीडा के सेक्टर-26 भीटी रावत में गारमेंट पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें रेडीमेड गारमेंट के लिए 101 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इनमें से एक भूखंड 1.29 एकड़ का, पांच भूखंड एक एकड़ के तथा 95 भूखंड 500 से एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल के होंगे।
गीडा प्रशासन द्वारा 18 अगस्त से 10 सितंबर तक इन भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। उद्यमियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं लेकिन शुरू में कुछ दिक्कतों के कारण आवेदन करने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में कुछ समस्या आ रही थी इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी। सीईओ गीडा पवन अग्रवाल ने बताया कि उद्यमियों की मांग पर गारमेंट पार्क में भूखंड के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है।