फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster's property will be confiscated by preparing a list of miscreants from non-district.

Gorakhpur News: गैंगस्टर के गैर जिले के बदमाशों की सूची तैयार कर जब्त होगी संपत्ति

Thu, 01 Feb 2024 04:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Gangster's property will be confiscated by preparing a list of miscreants from non-district.
210 गैंगस्टर के केस दर्ज हैं जिले में, 500 से अधिक बदमाश गिरोहबंद
विज्ञापन

पुलिस ने पेशेवर बदमाशों को जेल भेजा, अब गैर जिले के बदमाशों की संपत्ति पर कार्रवाई की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले में अपराध करने वाले गैंगस्टर के अभियुक्त के अपराध से अर्जित संपत्ति जिस भी जिले में होगी, उसे जब्त की जाएगी। गोरखपुर पुलिस जिले में दर्ज 210 गैंगस्टर के आरोपियों में से गैर जिले में रहने वाले बदमाशों की सूची तैयार कर रही है। जिले की पुलिस बदमाशों के अपराधों की फेहरिस्त साझा कर गैंगस्टर के तहत संपत्ति को जब्त कराएगी। मसलन, देवरिया निवासी बदमाश ने गोरखपुर में अपराध किया तो उसके देवरिया जिले की संपत्ति पर प्रशासनिक बुलडोजर चलेगा। इसे लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सूची तैयार करने निर्देश जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले में अपराध कर अपने जिले में शरीफ की छवि बनाकर रहने वाले गैंगस्टर आरोपियों की सूची तैयारी की जा रही है। आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई करके फिर से जेल में कैद किया। जिले में 500 से अधिक बदमाशों को शामिल करते हुए 210 गिरोह पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

अब एसएसपी ने इसे और आगे बढ़ाते हुए अपराध के हिसाब से संपत्ति को गैंगस्टर के तहत जब्त और कुर्क करने की कार्रवाई के लिए पैतृक घर के पते का उल्लेख कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसएसपी का मानना है कि लूट, डकैती, चोरी जैसे अपराध में शामिल बदमाश गोरखपुर में वारदात के बाद जेल भी जाते हैं। उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो गई, लेकिन उनके पैतृक घर जहां पर अपराध से कमाई से संपत्ति अर्जित की गई है, वहां पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। अब पुलिस ऐसे ही बदमाशों की सूची तैयार कर गैंगस्टर के तहत उनके पैतृक घर के पते पर जाकर संपत्ति पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

गोरखपुर में सर्वाधिक दूसरे जिले के निवासी करते हैं अपराध
गोरखपुर शहर में सबसे ज्यादा बदमाश दूसरे जिलों से आकर वारदात को अंजाम देते हैं। 10 साल के आंकड़ों के मुताबिक, 679 बदमाश ऐसे हैं जो गोरखपुर में कमाने आए और अपराध करने लगे। देवरिया में करीब 365 बदमाश दूसरे जिले से आकर वारदात करते हैं जबकि कुशीनगर में यह संख्या 144 है तो महराजगंज में 78 बदमाश दूसरे जिले के रहने वाले हैं। अब इसमें से ज्यादातर पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है, जिसकी संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। कोट

पुलिस गंभीर अपराध करने वाले बदमाशों के गिरोह पर लगातार गैंगस्टर का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। उनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर भी कार्रवाई की जा रही है। दूसरे जिले के बदमाश, जो गोरखपुर में गैंगस्टर आरोपी हैं, उनकी भी संपत्तियों की सूची तैयार की जा रही है, उन पर पुलिस नियमानुसार जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed