{"_id":"639ab373db83e42d811ba27a","slug":"gangster-on-those-who-attacked-kiln-owner-brother-for-not-paying-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: रंगदारी न देने पर भट्ठा मालिक के भाई पर हमला करने वालों पर गैंगस्टर, पुलिस ने किया गिरोहबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: रंगदारी न देने पर भट्ठा मालिक के भाई पर हमला करने वालों पर गैंगस्टर, पुलिस ने किया गिरोहबंद
Thu, 15 Dec 2022 11:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:11 AM IST
सार
नरौली गांव निवासी भट्ठा मालिक विनोद कुमार से अरविंद यादव, प्रिंस पांडेय ने दो हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पर 8 जून 2021 की रात में आरोपियों ने धावा बोलकर उनके भाई पर हमला कर दिया था। पिटाई करने के साथ ही जेसीबी व भट्ठे के कार्यालय में तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां के नरौली गांव में रंगदारी न देने पर ईंट भट्ठे पर धावा बोलकर मालिक विनोद गुप्ता के भाई विजय प्रकाश पर जानलेवा हमला व तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। डीएम से अनुमोदन के बाद सहजनवां पुलिस ने आरोपियों को गिरोहबंद किया है।
विज्ञापन
माधोपुर निवासी अरविंद यादव, नरौली गांव के शिव प्रताप यादव, डोहरिया कला के प्रतीक उर्फ प्रिंस पांडेय, माधोपुर के प्रेम यादव, नंदानगर दरगहिया के अनिकेत शर्मा पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नरौली गांव निवासी भट्ठा मालिक विनोद कुमार से अरविंद यादव, प्रिंस पांडेय ने दो हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पर 8 जून 2021 की रात में आरोपियों ने धावा बोलकर उनके भाई पर हमला कर दिया था। पिटाई करने के साथ ही जेसीबी व भट्ठे के कार्यालय में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। अब उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सिकरीगंज में शातिर चोरों पर गैंगस्टर
सिकरीगंज पुलिस ने शातिर चोरों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, खुटभार, खजनी के संजय जायसवाल और नेवास, गोला के अंगद गोस्वामी को गिरोहबंद किया गया है। दोनों पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।