{"_id":"635a15c3930c894b702f3075","slug":"gangster-on-those-accused-of-killing-history-sheeter-merajul-haque-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक की हत्या करने के आरोपियों पर गैंगस्टर, पीटकर उतारा गया था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक की हत्या करने के आरोपियों पर गैंगस्टर, पीटकर उतारा गया था मौत के घाट
Thu, 27 Oct 2022 01:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:39 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गोरखनाथ पुलिस ने हत्या के अभियुक्तों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
मृतक हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जामिया नगर में 25 जुलाई 2022 की शाम हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक की पीटकर हत्या करने के आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम की संस्तुति के बाद बुधवार को केस दर्ज किया गया। मेराजुल गोरखनाथ थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर था। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुराना गोरखपुर मोहल्ले में इमामाबाड़ा के पास का रहने वाला मेराजुल सवेरा मैरिज हाउस संचालित करता था। 24 जुलाई को को ग्रीन सिटी के पास स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पास अपनी भूमि पर निर्माण करवा रहा था। इसी दौरान उसे पीटकर घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद और जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब सभी पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
पुराना गोरखपुर निवासी मोहम्मद साहिद उर्फ राजू, मोहम्मद हासिम पुत्र साहिद उर्फ राजू, तौसिफ आलम, महताब आलम, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सहनवाज, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद सफी, मोहम्मद रफी, अशहर खान , सूर्यविहार कॉलोनी फैसल, अशफाक पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गोरखनाथ पुलिस ने हत्या के अभियुक्तों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
चार लुटेरों पर गैंगस्टर व पांच पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
खोराबार पुलिस ने चार लुटेरों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। वहीं, कैंट पुलिस ने पांच बदमाशों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक खोराबार कल्याण सिंह सागर ने बताया कि इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले नितेश व अन्य सदस्यों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। बताया कि गैंग का लीडर नितेश पासवान निवासी रामनगर कडजहा धोबी तोला का रहने वाला है। उसपर व उसके साथियों रुद्रापुर निवासी रामअशीष निषाद, रमेश साहनी निवासी रामनगर कडजहा और रवि निषाद निवासी रामनगर कडजहा पर गैंगेस्टर लगाया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि पुलिस ने इलाके में मारपीट, चोरी व लूट करने वाले सूरज पासवान निवासी एफसीआई रेलवे क्रासिंग नन्दानगर जो वर्तमान में आदर्श नगर सिंघड़िया पर रहता है, विपुल कुमार निवासी बेतियाहाता दक्षिणी, दीपक साहनी निवासी मोहद्दीपुर प्रभातगली, अमित कुमार निवासी एफसीआई रेलवे क्रासिंग और उज्जवल सिंह निवासी पीडब्लूडी कालोनी निकट कचहरी बस स्टैंड व अनुज कुमार निवासी बेतियाहाता दक्षिणी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।