Gorakhpur News: पुलिस पर हमला करने के आरोपी छह पशु तस्करों पर गैंगस्टर, इनके खिलाफ दर्ज किया गया केस
गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में दो सितंबर की देर रात पशु तस्करों ने हमला कर पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। 3 सितंबर को एसएसआई सोनेंद्र सिंह की तहरीर पर 8-10 अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपियों का नाम सामने आने के बाद केस दर्ज किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस टीम पर हमला करने के छह आरोपी पशु तस्करों पर गुलरिहा पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। गिरोह का सरगना चौरीचौरा के सूरज कुमार को बताया गया है। वहीं, अन्य सदस्य गुलरिहा व कुशीनगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में बंद हैं।
प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय की तहरीर पर डीएम की अनुमति के बाद केस दर्ज किया गया। तहरीर में उन्होंने लिखा कि चौरीचौरा क्षेत्र के दुधाई निवासी सूरज कुमार के नेतृत्व में पशु तस्करों का गिरोह गोहत्या जैसे जघन्य अमानवीय कार्य करता है। आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने वाले पुलिस कर्मियों पर गिरोह हमला करने के साथ ही पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर देता है।
इनके अमानवीय कृत्य से आम जनमानस में भय व आतंक व्याप्त है। इन पशु तस्करों के आतंक का आलम यह है कि समाज का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध थाने में शिकायत करने अथवा न्यायालय में गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।
इनके खिलाफ दर्ज किया गया केस
चौरीचौरा के दुधाई निवासी सूरज कुमार, गुलरिहा के बड़हरिया के धुसवा टोला निवासी इस्माइल, गुलरिहा के चिलबिलवा निवासी शेख मोहम्मद, चिलबिलवा निवासी रियाजुद्दीन, कुशीनगर के तुर्कपट्टी इलाके के बसडीला पांडेय निवासी हरेंद्र यादव, कुशीनगर जनपद के तरयासुजान इलाके के कोइंदी निवासी इमाम शेख पर केस दर्ज किया गया है।
तीन माह पहले पशु तस्करों ने किया था हमला
गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में दो सितंबर की देर रात पशु तस्करों ने हमला कर पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। 3 सितंबर को एसएसआई सोनेंद्र सिंह की तहरीर पर 8-10 अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपियों का नाम सामने आने के बाद केस दर्ज किया गया।
तीन अन्य बदमाशों की तलाश जारी
इन छह के अलावा तीन अन्य बदमाशों का भी नाम सामने आया था। इन अभियुक्तों में सोनू शेख, मोनू शेख निवासी काला गुरवलिया शेख टोला थाना तुर्कपट्टी व तौरीफ निवासी सेमरा हरतो थाना कुबेरस्थान कुशीनगर की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है, तीनों फरार हैं। इनके विरुद्ध विवेचना जारी है। इंस्पेक्टर गुलरिहा ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने व गिरफ्तारी होने पर आरोपपत्र प्रेषित किए जाने के बाद पूरक गैंग चार्ट अलग से प्रेषित किया जाएगा।