{"_id":"601710558ebc3e335c35b235","slug":"gangster-geeta-tiwari-gorakhpur-city-news-gkp3829937124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर गीता तिवारी के करीबी दोस्त सुल्तान पर 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर गीता तिवारी के करीबी दोस्त सुल्तान पर 25 हजार का इनाम
विज्ञापन
गैंगस्टर गीता के करीबी सुल्तान पर 25 हजार का इनाम
गोरखपुर। गैंगस्टर गीता तिवारी के साथी सुल्तान के खिलाफ डीआईजी/एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सुल्तान तिवारीपुर इलाके में गीता तिवारी की नतिनी की जन्मदिन पार्टी में दो युवकों को गोली मारने के मामले में आरोपित है। इस मामले में गीता सहित अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। सुल्तान फरार है। सुल्तान रामगढ़ताल थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
जानकारी के मुताबिक, कांशीराम शहरी आवास योजना थाना रामगढ़ताल का रहने वाला सुल्तान उर्फ राजू, हिस्ट्रीशीटर गीता तिवारी का करीबी है। सूर्य विहार कॉलोनी निवासी गीता तिवारी की बेटी की बेटी (नतिनी) के जन्मदिन पार्टी में मोहम्मद आमिर व नीतीश को गोली मारी गई थी। गीता ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और एक साथी जस्सू के साथ मिलकर घायलों को पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां भर्ती न करने पर घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से गुलरिहा पुलिस को सूचना मिली। बाद में पुलिस ने नीतीश के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया था। गीता वर्तमान में देवरिया जेल में बंद है।