फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster case on seven including female miscreants

Gorakhpur: महिला बदमाशों सहित सात पर गैंगस्टर का केस, आरोपियों की तलाश जारी

Mon, 14 Nov 2022 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Nov 2022 12:33 PM IST
सार

पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा थमाकर कर जालसाजी करने वाले दो आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। यह दोनों कई युवाओं से जालसाजी कर चुके हैं और पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भी भेजा था। आरोपियों के खिलाफ गगहा पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर भेजी थी, जिस पर डीएम से अनुमति मिलने के बाद केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Gangster case on seven including female miscreants
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा और गगहा पुलिस ने बदमाशों पर रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। गुलरिहा पुलिस ने इलाके के बांसस्थान मेले में लूट करने वाली पांच महिलाओं पर तो वहीं, गगहा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने के दो आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद जमानत पर बाहर आए बदमाशों की फिर से तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


गुलरिहा में पांच महिलाओं पर कार्रवाई
गुलरिहा इलाके में 15 अप्रैल को बांसस्थान मेले में जंगल डुमरी नंबर एक तेतरिया टोला निवासी राधिका पत्नी हीरा कन्नौजिया से मंगलसूत्र लूट हुई थी। इसके बाद ही 17 अप्रैल को वहीं पर एक अन्य महिला के साथ लूट हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर पांच महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लूटे गए सामान को बरामद किया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट तैयार की थी। अब डीएम से अनुमति के बाद केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी शिल्पा, बखिरा के कुशहरा निवासी सुमित्रा देवी, यहीं की पूनम, सूरसती, खोराबार के मलौनी निवासी विजेता को गिरोहबंद किया है।

 

विदेश भेजने के नाम पर करते थे जालसाजी

पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा थमाकर कर जालसाजी करने वाले दो आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। यह दोनों कई युवाओं से जालसाजी कर चुके हैं और पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भी भेजा था। आरोपियों के खिलाफ गगहा पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर भेजी थी, जिस पर डीएम से अनुमति मिलने के बाद केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने मुजफ्फनगर के बागोवाली निवासी प्रमोद कुमार उर्फ सूरज बजाज व मध्य प्रदेश के सतना के मझगावा थाना क्षेत्र के पिंडरा निवासी शिवानी उर्फ सलमा को आरोपी बनाया है। दोनों पर तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed