फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster case against six accused including two shooters who killed in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में हत्या करने वाले दो शूटर समेत छह आरोपियों पर गैंगस्टर का केस

Fri, 16 Dec 2022 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Dec 2022 10:51 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चर्चित हत्याकांड के अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। गुलरिहा में पूर्व प्रधान व भाजपा नेता बृजेश सिंह की हत्या करने वाले पंजाब के दो शूटरों को गिरोहबंद किया गया तो वहीं, गगहा में काजल सिंह की हत्या करने वालों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Gangster case against six accused including two shooters who killed in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा व गगहा में हत्या करने वाले शूटर व आरोपियों पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया। डीएम से अनुमोदन के बाद पुलिस ने गिरोहबंद करने की कार्रवाई की है। गुलरिहा में पूर्व प्रधान व भाजपा नेता बृजेश सिंह की हत्या करने वाले पंजाब के दो शूटरों को गिरोहबंद किया गया तो वहीं, गगहा में काजल सिंह की हत्या करने वालों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पिता की पिटाई का वीडियो बनाने पर की गई थी काजल की हत्या
गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुआन गांव में 20 अगस्त 2021 को बदमाशों ने काजल सिंह को गोली मार दी थी। पांच दिन बाद 25 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। आरोप था कि रुपये के लेनदेन के विवाद में विजय प्रजापति ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजू नयन सिंह के बेटे काजल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी विजय प्रजापति को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन


अन्य आरोपी सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के हाशिमपुरा निवासी हरीश, टाड़ा गांव के राजन तिवारी व जगदीशपुर भलुवान गांव के सुभाष प्रजापति व जयंती प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है। इनकी संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चर्चित हत्याकांड के अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

 

भाजपा नेता व पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपी शूटरों पर गैंगस्टर

गुलरिहा इलाके के नरायणपुर निवासी भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की 2 अप्रैल, 2021 की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पंजाब के अमृतसर के तरन तारन रोड थाना क्षेत्र के दविंदर नगर निवासी राजवीर सिंह उर्फ मलक व यहीं के सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया था।

दोनों ने सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जिस रात दोनों ने हत्या की थी, बृजेश सिंह अगले दिन प्रधानी चुनाव के पर्चा दाखिला की तैयारी कर अपने गांव से शहर वाले मकान के लिए निकले थे। गांव के पास ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी थी।

पहले चुनावी रंजिश में हत्या की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने जमीन रंजिश में हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने शूटरों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की थी। अब दोनों शूटरों पर गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed