फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster accused of gang Molested in gorakhpur

Gorakhpur News: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, अमरूतानी में किए थे वारदात

Fri, 11 Aug 2023 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 11 Aug 2023 10:37 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपियों ने यू-ट्यूबर को अमरूतानी में ले जाकर हैवानियत की थी। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के बाद 48 घंटे के भीतर ही चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में भेज दिया गया। पुलिस ने साक्ष्यों के साथ चार्जशीट तैयार की है और अब पैरवी कर सजा भी दिलाएगी।

विज्ञापन
Gangster accused of gang Molested in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमरूतानी में बीते तीन अगस्त की रात यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर गैंगस्टर का केस भी दर्ज कर लिया गया है। डीएम से अनुमोदन के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरोहबंद करने की कार्रवाई की है। उधर इस प्रकरण को लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खुद पहल कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की सिफारिश की थी। अब पुलिस इस मामले में अधिवक्ता की मदद से पैरवी करेगी, ताकि आरोपियों को सख्त और जल्द सजा मिल सके। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने कालेसर निवासी प्रदुमन निषाद को गिरोह का सरगना बनाया है। जबकि राजघाट अमरूतानी निवासी गोली उर्फ आकाश, छोटई उर्फ परमात्मा, कठउर निवासी तारकेश्वर, बहरामपुर दक्षिणी का दिनेश और बरहुआ का विपिन निषाद को सदस्य बताया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि ये सभी संगठित गिरोह चलाकर अपराध करते हैं। कच्ची शराब बनाने और बेचने, मारपीट व हत्या करने जैसे जघन्य अपराध करते हैं। इनके खिलाफ पहले से भी केस दर्ज हैं। इसी बीच तीन अगस्त को इन सभी ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, चार दिन और बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपियों ने यू-ट्यूबर को अमरूतानी में ले जाकर हैवानियत की थी। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के बाद 48 घंटे के भीतर ही चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में भेज दिया गया। पुलिस ने साक्ष्यों के साथ चार्जशीट तैयार की है और अब पैरवी कर सजा भी दिलाएगी। एसपी ने बताया कि इन सभी के अपराध से अर्जित संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। सभी की संपत्तियों को जब्त करने की रिपोर्ट पुलिस भेजेगी और प्रशासन की मदद से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Trending Videos

प्रदुमन पर नौ तो विपिन पर दर्ज हैं चार केस

प्रदुमन पर कुल नौ केस दर्ज हैं। इसमें खोराबार में मारपीट, धमकी, रामगढ़ताल और शाहपुर इलाके में आबकारी एक्ट का केस दर्ज है। इसके अलावा वह शाहपुर थाने का गैंगस्टर भी है। गीडा में उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का भी केस दर्ज है।

आकाश पर पांच केस हैं, इसमें राजघाट में आबकारी एक्ट का केस भी शामिल है। छोटई पर खोराबार में गंभीर रूप से मारपीट करने सहित तीन केस हैं। विपिन निषाद पर गीडा थाने में हत्या, आपराधिक साजिश, मारपीट, बलवा, गैंगस्टर का केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed