फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangajal available every Monday in the post office camp

गोरखपुर डाक विभाग: प्रत्येक सोमवार इस खास कैंप में मिलेगा गंगाजल, शिवभक्तों को देना होगा मामूली शुल्क

Mon, 26 Jul 2021 01:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Jul 2021 01:58 PM IST
सार

डाक विभाग सावन के प्रत्येक सोमवार को प्रसिद्ध शिव मंदिरों में कैंप लगाकर गंगाजल बेचेगा। 

विज्ञापन
Gangajal available every Monday in the post office camp
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर डाक विभाग की तरफ से भगवान भोले शंकर के जलाभिषेक के लिए गंगाजल की व्यवस्था की गई है। डाक विभाग सावन के प्रत्येक सोमवार को प्रसिद्ध शिव मंदिरों में कैंप लगाकर गंगाजल बेचेगा। सावन के पहले सोमवार से विभाग गंगा जल की बिक्री शुरू करेगा।
विज्ञापन


सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल का काफी महत्व है। प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सावन महीने में भारतीय डाक विभाग ने पिछले साल से गंगाजल की ब्रिकी करना शुरू किया है। इस बार भी प्रसिद्ध शिव मंदिरों के पास कैंप लगाकर डाक विभाग गंगा जल बेचेगा।
विज्ञापन


बताया कि शहर के झारखंडी महादेव मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, कौड़ीराम के पास शिव मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, भउवापार शिवमंदिर के साथ शहर व आसपास प्रमुख शिव मंदिरों पर गंगाजल मिलेगा। इसके लिए उन्हें 250 एमएल बोतल के लिए 30 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा अलग-अलग साइज में गंगाजल उपलब्ध मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed