फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gallantt Group IT Raid Group Managing Director Takes Stand After Raids

Gallantt Group IT Raid: समूह के प्रबंध निदेशक ने रखा पक्ष, कहा- जांच में 26 लाख जब्त हुए, करेंगे पूरा सहयोग

Mon, 01 May 2023 11:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 May 2023 11:01 PM IST
सार

प्रबंध निदेशक ने कहा कि पांच दिनों तक चली आयकर जांच में टीम ने 26 लाख रुपये जब्त किए हैं। ये रकम भी नियमित खाता बहियों में दर्ज है। जांच से संबंधित सभी प्रपत्र आयकर की टीम अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
Gallantt Group IT Raid Group Managing Director Takes Stand After Raids
समूह के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैलेंट समूह की फैक्टरी और कार्यालय पर छापे के बाद अब इस समूह के प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल चंदू ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। कहा कि पांच दिनों तक चली आयकर जांच में टीम ने 26 लाख रुपये जब्त किए हैं। ये रकम भी नियमित खाता बहियों में दर्ज है। जांच से संबंधित सभी प्रपत्र आयकर की टीम अपने साथ ले गई है। जांच टीम का पूरा सहयोग किया जाएगा। आवासीय परिसर पर जांच एक दिन तक ही चली थी।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने बताया कि 2006 में गैलेंट समूह का टर्नओवर 25 करोड़ रुपये था। मार्च 2023 तक बढ़कर चार हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वर्ष 2023 में समूह की तरफ से 43 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया गया था। जबकि, जीएसटी मद में समूह की तरफ से वर्ष 2006 में दो करोड़ रुपये को भुगतान किया गया, जो 2022-23 में 700 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की तरफ से लगातार गोरखपुर विकास की तरफ बढ़ता चले, यही प्रयास रहा है। बताया कि वर्ष 1980 में उन्होंने अकेले एक लाख रुपये निवेश के साथ समूह के व्यापार को शुरू किया था, जो आज 40 वर्षों में दो हजार करोड़ से अधिक निवेश के साथ उत्तर प्रदेश और गुजरात में काम कर रहा।

उन्होंने बताया कि इन इकाइयों में तीन हजार नियमित कर्मचारी और अप्रत्यक्ष रूप से 25,000 व्यक्तियों का भरण पोषण संभव हो पा रहा। कहा कि सभी दस्तावेजों को आयकर की टीम अपने साथ लेकर गई है। अगर आयकर विभाग की तरफ से व्यापार के सापेक्ष लंबित कर का निर्धारण किया जाएगा तो समूह उसमें भी पूरा सहयोग करेगा।

गोरखपुर के विकास में खपा दी पूरी ऊर्जा
चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने अतीत से अभी तक की अपनी कहानी भी साझा की। बताया कि गोरखपुर में 80 से 90 के दशक में अपराध का बोलबाला था। ऐसे हालात देखकर बड़ा मानसिक कष्ट होता था। आने वाले समय में पीढ़ियों को बेहतर गोरखपुर कैसे मिल पाएगा, इसकी चिंता होती थी। गोरखपुर के विकास के साथ यहां के लोगों के लिए रोजगार का अवसर पैदा करने का सपना तभी से था। ऐसे में दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपनी सारी ऊर्जा गोरखपुर में ही खपाई और गैलेंट समूह को स्थापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed