फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   froud case in jewelri

Gorakhpur News: बेटे का दोस्त बताकर बुजुर्ग के गहने लेकर जालसाज फरार

Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
froud case in jewelri
सरदार नगर। एम्स थानाक्षेत्र के सोनबरसा बाजार चौकी क्षेत्र में जालसाज ने बुजुर्ग महिला को बेटे का दोस्त बताकर जालसाजी की है। आरोपी करीब डेढ़ लाख के गहने लेकर फरार हो गया है। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बेलवा खुर्द निवासी सोनमती देवी के पास शुक्रवार को एक जालसाज पहुंचा। उसने बताया कि हैदराबाद में आपके बेटे प्रमोद के साथ काम करता हूं। प्रमोद ने गहनों से भरा एक पार्सल भेजा है। उसका भी सामान पार्सल से आया है। वह पैसा लेकर अपना सामान छुड़ाने जा रहा है, आप भी साथ चलिए। सोनमती देवी जालसाज के बातों में आ गई और फिर बाइक पर बैठकर चल दी। जालसाज जगदीशपुर कोनी के पास लाकर बाइक रोक दिया और पार्सल छुड़ाने के लिए सोनमती देवी से पैसा मांगने लगा। सोनमती ने कहा कि उनके पास पैसा नहीं है। तो उस युवक ने कहा कि अपना पहना हुआ जेवर उतार कर दे दे। उसी से पार्सल छुड़ाकर आ रहा है।
विज्ञापन

सोनमती जालसाज के झांसे में आ गई और अपना एक जोड़ा सोने का टप्स, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ा चांदी का पायल उतार कर दे दी। जालसाज लगभग डेढ़ लाख का जेवर लेकर फरार हो गया। महिला सड़क के किनारे एक घंटे तक कोनी-गोरखपुर बाईपास पर जालसाज के इंतजार में बैठी थी, जब वह नहीं आया। तब महिला खुद को ठगा महसूस की। वह थक हार कर सोनबरसा पुलिस चौकी पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed