फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   froud case in crime

Gorakhpur News: किराएदार ने मकान का सौदा कर 20 लाख हड़पे, केस दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
froud case in crime
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के कृष्णा नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे जालसाज ने उसी मकान का 60 लाख रुपये में सौदाकर दोस्त से 20 लाख रुपये ठग लिए। बुधवार की शाम शाहपुर पुलिस ने आरोपी दीपक श्रीवास्तव पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा निवासी बृजेश कुमार गुप्ता मुंबई में फर्नीचर का काम करते हैं। बुधवार को शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गोरखनाथ के हनुमानपुर में ननिहाल है। वहां आने-जाने के दौरान दीपक से मुलाकात हुई। आरोप है कि दीपक ने बताया कि जिस मकान में किराए पर रहते हैं, वह मकान 60 लाख रुपये में बिक रहा है। मकान मालिक दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने मकान देखने के बाद आधा मकान और जमीन लेने के लिए तैयार हो गया और आरोपी भी आधा मकान लेने की बात कर पीड़ित से चार बार में 20 लाख रुपये मकान मालिक को देने के नाम पर ले लिए। कुछ दिनों बाद मकान रजिस्ट्री करने की बात पर आरोपी ने बताया कि लोन पास हो जाने पर दोनों लोग मकान मालिक को दिल्ली से बुलाकर रजिस्ट्री करा लेंगे। कई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी लोन पास न होने का हवाला देकर टालमटोल करता रहा। तीन साल बीत जाने पर पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
नौकरी के नाम पर 50 हजार की ठगी
सहजनवां। थाना क्षेत्र के कुआवल कला निवासी एक व्यक्ति से जालसाज ने सचिवालय में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के कुआवल कला निवासी बहराइच प्रसाद की पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति से फोन बातचीत होती रहती थी। उसने झांसे में लेकर कहा कि सचिवालय में उसकी पकड़ है। तीन लाख रुपये में चपरासी की नौकरी दिला देंगे। 29 दिसंबर 2022 को तहसील के सामने चाय की दुकान पर 50 हजार रुपये दे दिए। जालसाज ने आश्वासन दिया कि पांच माह में नौकरी मिल जाएगी, लेकिन अब तक नौकरी नहीं दिला सका। एक बैंक के वाउचर पर मुहर लगाकर कहा कि शाम तक लड़के के खाते में रुपये चला जाएगा। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। जनसुनवाई पर शिकायत दी गई होगी। जानकारी मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed