{"_id":"63157a1b1cdade2318022eb2","slug":"from-today-you-will-be-able-to-see-the-draft-of-gda-master-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: आज से देख सकेंगे जीडीए की महायोजना का प्रारूप, कर सकेंगे आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: आज से देख सकेंगे जीडीए की महायोजना का प्रारूप, कर सकेंगे आपत्ति
Mon, 05 Sep 2022 09:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:54 AM IST
सार
ग्रीन लैंड एवं अन्य भू उपयोग को लेकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के कुछ निर्णय हैं। आपत्ति दाखिल करते समय अपने आर्किटेक्ट के सहयोग से उन आदेशों का उल्लेख भी कर सकते हैं, जिससे आपत्तियां प्रभावी होंगी और बदलाव की संभावना भी अधिक होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम लोग गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की महायोजना 2031 का प्रारूप सोमवार से देख सकेंगे। इसके बाद इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। जीडीए भवन के द्वितीय तल पर स्थित सहयुक्त (एसोसिएट) नगर नियोजक के कार्यालय में इसे प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
आपत्तियों को बनाएं प्रभावी
ग्रीन लैंड एवं अन्य भू उपयोग को लेकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के कुछ निर्णय हैं। आपत्ति दाखिल करते समय अपने आर्किटेक्ट के सहयोग से उन आदेशों का उल्लेख भी कर सकते हैं, जिससे आपत्तियां प्रभावी होंगी और बदलाव की संभावना भी अधिक होगी।
विज्ञापन
इस तरह दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
आपत्तिकर्ता एवं सुझावकर्ता पांच सितंबर से चार अक्तूबर के बीच किसी भी कार्यदिवस में आपत्ति व सुझाव दे सकेंगे। आपत्तियां एवं सुझाव लिखित रूप में दो प्रतियों में सहयुक्त नियोजक, संभागीय नियोजन खंड गोरखपुर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
निर्धारित समय अवधि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आपत्ति एवं सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता वाली कमेटी प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार करने के बाद निर्णय लेगी और उसी के आधार पर महायोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।