फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   From April fill up with Kamharia Ghat bridge

सेतु निगम का दावा: अप्रैल से कम्हरिया घाट पुल से भरिए फर्राटा, 177 करोड़ रुपये से हो रहा है निर्माण

Mon, 07 Mar 2022 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Mar 2022 01:52 PM IST
सार

मार्च माह में पुल का काम पूरा कर लिया जाएगा चल रहा है। इसका निमार्ण 2013 से चल रहा है। काम के बीच में ही निर्माण एजेंसी भाग गई। यह पुल 1400  मीटर लंबा होगा।

 

विज्ञापन
From April fill up with Kamharia Ghat bridge
कम्हरिया घाट पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जनपद से अंबेडकरनगर और संतकरीबरनगर जिलों की राह आसान करने वाला सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर नौ साल से बन रहा, पुल इसी माह तैयार हो जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि पुल का कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। 94 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। फिलहाल, लोकनिर्माण विभाग अप्रोच का निर्माण करा रहा है। इसके तैयार होते ही पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


बेलघाट ब्लॉक के सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर बन रहे पुल को बहुत पहले बन जाना चाहिए था, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण बन नहीं पाया। दरअसल, पुल का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ था। शुरूआत में इसे बनाने का ठेका नागपुर की कंपनी खरे एंड तारकुंडे को दिया गया था। थोड़े दिन काम करने के बाद कंपनी ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


काफी दबाव के बाद भी काम की प्रगति नहीं सुधरी तो कंपनी की शिकायत होने लगी। बाद में कंपनी का पंजीकरण निरस्त करके ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। इसके बाद सेतु निगम (ब्रिज कारपोरेशन) ने पुल के निर्माण का कार्य अपने हाथ में लिया। जब से सेतु निगम ने काम शुरू किया तभी से उसकी रफ्तार तेज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम अधिशासी अभियंता एके सिंह ने कहा कि पुल के काम में काफी देरी हो चुकी है। अब निर्धारित समय में काम को पूरा कर लिया जाएगा। अप्रोच का काम लोकनिर्माण विभाग करा रहा है। उसका काम पूरा होते ही पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।


प्रांतीय खंड में लोकनिर्माण विभाग सहायक अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग का प्रांतीय खंड कम्हरिया घाट पुल का अप्रोच तैयार कर रहा है। गोरखपुर की सीमा में अप्रोच बनकर तैयार है। अंबेडकरनगर की तरफ का 125 मीटर भाग पर गिट्टी का काम कर दिया गया है। केवल लेपन का कार्य रह गया है। इसी महीने उसे पूरा करा लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed